फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   किसान सम्मान निधि के तहत तीन हजार से अधिक किसानों का हुआ पंजीकरण

किसान सम्मान निधि के तहत तीन हजार से अधिक किसानों का हुआ पंजीकरण

Thu, 14 Feb 2019 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
किसान सम्मान निधि के तहत तीन हजार से अधिक किसानों का हुआ पंजीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत तीन हजार से अधिक किसानों का पंजीकरण हो चुका है। इसे दस दिन में पूूरा करने का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के नोडल अधिकारी एवं कृषि उपनिदेशक डॉ. जसविंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार तक को तीन हजार से अधिक पात्र किसानों के पंजीकरण हो चुके हैं। पंजीकरण का कार्य तेजी पर चल रहा है। टीमों ने गांवों में जाकर पंजीकरण प्रक्रिया को पूरी कर रही हैं। इस योजना के तहत पहली किस्त के रूप में दो हजार रुपये पात्र किसानों खाते में डालने के लिए विभाग ने प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। पहली किस्त के लिए एक फरवरी को पात्र तिथि माना गया है। पीएम किसान कमेटी में संबंधित गांव का पटवारी, नंबरदार, ग्राम सचिव, कृषि विकास अधिकारी व गांव के सरपंच को शामिल किया गया है। रजिस्ट्रेशन फॉर्म में किसान को अपने आधार नंबर की प्रति संलग्न करनी होगी। किसान को राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार एकल व संयुक्त जमीन की खेवट संख्या के साथ जमीन का रिकॉर्ड देना होगा। इस अवसर पर कृषि विकास अधिकारी डॉ. विनित कुमार व सत्यवान भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed