फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   रेवाड़ी-हनुमानगढ ट्रैक पर विद्युतीकरण का काम शुरु,2

रेवाड़ी-हनुमानगढ ट्रैक पर विद्युतीकरण का काम शुरु,2

Wed, 16 Jan 2019 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी-हनुमानगढ ट्रैक पर विद्युतीकरण का काम शुरु,2
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। रेवाड़ी से हनुमानगढ़ ट्रैक पर 2020 में इलेक्ट्रिक ट्रेन दौड़ना शुरू हो जाएगी। बिजली के खंभे लगाने के लिए गड्ढ़े खोदने का काम शुरू हो चुका है। करीब 320 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर 288 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। दो चरण में काम पूरा किया जाएगा। पहले चरण में रेवाड़ी से सादलपुर रेलवे ट्रैक पर काम चलेगा। 140 किलोमीटर इस ट्रैक का कार्य मार्च 2020 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यहां की खुदाई का काम पूरा होने के बाद सादलपुर से हनुमानगढ़ ट्रैक का काम शुरू होगा। इसके बाद खंभे लगाने और वायरिंग का काम पूरा होगा। इससे नांगल मुंदी, डहीना, कनीना, महेंद्रगढ़, सतनाली, लोहारू आदि क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा होगा। रेवाड़ी से दिल्ली रेल ट्रैक पर इलेक्ट्रिक लाइन का कार्य लगभग पूर्ण हो गया है। जिसका जनवरी में शुभारंभ होने की संभावना है।
----------
2017-18 के आम बजट में की थी केंद्र सरकार ने घोषणा
केंद्र सरकार की पूरे देश में इलेक्ट्रिक लाइन की योजना है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार ने 2017-18 के आम बजट में इस रेलवे ट्रैक को विद्युतीकरण करने की घोषणा की थी। इसके लिए 288 करोड़ रुपये की राशि बजट में मंजूर की थी। रेलवे बोर्ड की ओर से काम शुरू कर दिया है। रेलवे अधिकारियों की मानें तो इस प्रस्तावित इलेक्ट्रिक लाइन का कार्य 2020 तक पूर्ण करने की उम्मीद है।
विज्ञापन

-------------
ऐसे चलेगा काम
रेवाड़ी से सादलपुर ट्रैक पर मार्च 2020 में इलेक्ट्रिक ट्रेन दौड़ना शुरू हो जाएंगी। अभी इस ट्रैक पर खंभे लगाने के लिए फाउंडेशन बेस तैयार किया जा रहा है। मार्च 2019 में ट्रैक पर खुदाई का काम पूरा होने के बाद खंभे लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद मई से वायरिंग का काम शुरू हो जाएगा। मार्च 2020 तक काम पूरा होने पर इलेक्ट्रिक इंजन दौड़ना शुरू हो जाएंगे। इसके साथ ही सादलपुर से हनुुमान गढ़ ट्रैक का काम भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
आर्थिक और समय की बचत के साथ प्रदूषण भी होगा कम
इलेक्ट्रिक इंजन चलने से बीकानेर मंडल को काफी फायदा होगा। डिप्टी चीफ इंजीनियर (रेल विद्युतीकरण बीकानेर) ओमप्रकाश ने बताया कि डीजल आयात करना पड़ रहा है। देश में विद्युत का काफी मात्रा में उत्पादन हो रहा है। दूसरा डीजल के मुकाबले में बिजली सस्ती पड़ती है। इलेक्ट्रिक ट्रेन की रफ्तार भी डीजल इंजन से तेज है। इनकी स्पीड में भी अंतर होता है जिससे गंतव्य को जाने के लिए समय भी कम लगेगा।
--------------------
यह होगा फायदा
ट्रैक पर लगभग 28 पैसेंजर और एक्सप्रेस गाड़ियां चल रही हैं। इलेक्ट्रिक लाइन शुरू हो जाने पर ट्रैक पर गाड़ियों की संख्या बढ़ जाएंगी। साथ ही कुछ ट्रेनों का विस्तार भी किया जा सकता है। जिससे क्षेत्रवासियों को भरपूर फायदा मिलेगा। इसके अलावा समय की बचत भी होगी। अभी एक्सप्रेस गाड़ी दिल्ली से महेंद्रगढ़ की दूरी का लगभग 3 घंटे का समय लगती है। इलेक्ट्रिक ट्रेन चलने पर यह दूरी लगभग ढाई घंटे में ही पूरी हो जाएगी।

----------
वर्जन---
वर्ष 2017-18 के आम बजट में रेवाड़ी-सादलपुर-हनुमानगढ़ रेलवे लाइन के विद्युतीकरण की घोषणा की थी। यह रेलवे ट्रैक लगभग 320 किलोमीटर लंबा है। इसके लिए 288 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। अभी खंभों के लिए खुदाई का काम चल रहा है। रेवाड़ी से सादलपुर रेलवे ट्रैक पर मार्च 2020 तक और सादलपुर से हनुमानगढ़ रेलवे ट्रैक पर अक्टूबर 2020 तक विद्युतीकरण का काम पूरा कर लिया जाएगा।
- ओमप्रकाश, डिप्टी चीफ इंजीनियर, रेलवे विद्युतीकरण बीकानेर मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed