{"_id":"5c1e8ce4bdec2256c0652c1f","slug":"191545506020-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैडम 40 साल से पार्टी का कार्यकर्ता हूं, आप मुझे न्याय क्यों नहीं मिलने दे रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैडम 40 साल से पार्टी का कार्यकर्ता हूं, आप मुझे न्याय क्यों नहीं मिलने दे रही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बुचौली। गांव सेहलंग में कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेने पहुंची डिप्टी स्पीकर संतोष यादव को गांव स्याणा के एक कार्यकर्ता ने खरी खरी सुनाते हुए कहा कि मैडम मैंने आपका क्या बिगाड़ा था, जो आप मुझे न्याय नहीं मिलने दे रही। राजेंद्र स्याणा के बाद कई अन्य कार्यकर्ताओं ने भी अपना विरोध जाहिर किया।
डिप्टी स्पीकर संतोष यादव शनिवार को गांव सेहलंग में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंची थी। बैठक में पोता, नौताना, स्याणा, सेहलंग, खेड़ी सहित छह गांव के कार्यकर्ता पहुंचे थे। डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने विकास कार्य गिनाते हुुए कहा कि सेहलंग में 50 बेड का अस्पताल,आईटीआई, पहाड़ी का रोड, अटेली और कनीना कॉलेजों को मान्यता दिलाई। सभी गांवों में सड़कों का पक्का कराया। यहां के युवाओं को बिना भेदभाव नौकरी दिलाई। नेशनल हाइवे इस क्षेत्र से गुजरेंगे तो यहां का तेजी से विकास होगा।
राजेंद्र स्याणा ने स्टेज पर पहुंचकर दोनों हाथ खड़े कर जनता से पूछा कि आप लोग बताओ क्या मैं बीजेपी का कार्यकर्ता हूं। लोगों ने हां में हाथ उठाया। फिर पूछा आप बताओ कब से कार्यकर्ता हूं। लोगों ने जवाब दिया करीब 40 साल से। राजेंद्र स्याणा बोले मैडम जी हमसे क्या चाहती हैं, हमने क्या कसूर कर दिया। हमें न्याय नहीं मिलने दे रहीं। निजी अस्पताल की लापरवाही से मेरा भतीजा मर गया। एसपी कह रहा है कि मैं कार्रवाई नहीं कर सकता, मेरे पास मैडम का फोन आया था, दबाव में हूं। सीएमओ कह रहा है कि मैडम का फोन आया था। मैंने क्या कसूर किया जो मुझे न्याय नहीं मिलने दे रही। इसके बाद कई अन्य कार्यकर्ताओं ने भी विरोध जताया। डिप्टी स्पीकर बोली टाइम लेकर आ जाओ मैं आपकी कार्रवाई कराऊंगी।
विज्ञापन
वर्जन
किसी तरह का विरोध नहीं हुआ। कार्यकर्ता सरकार को कामकाज से खुश हैं। रविवार को सीएम मनोहरलाल अहीरवाल की जनता को बड़ा तोहफा देंगे। इसके लिए पूरे क्षेत्र को न्योता देने के लिए मीटिंग की थी। कुछ कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्या रखी थी। उनका बुलाकर हल करवा दिया जाएगा।
- संतोष यादव, डिप्टी स्पीकर, हरियाणा।