फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   अटेली नपा चेयरमैन चुनाव में पार्षद व चुनाव अधिकारी नहीं पहुंचे

अटेली नपा चेयरमैन चुनाव में पार्षद व चुनाव अधिकारी नहीं पहुंचे

Thu, 04 Oct 2018 01:01 AM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
अटेली नपा चेयरमैन चुनाव में पार्षद व चुनाव अधिकारी नहीं पहुंचे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी अटेली। अटेली नगरपालिका चेयरमैन का चुनाव बुधवार को चौथी बार फिर से स्थगित हो गया। प्रशासन की ओर से सुबह 11 बजे वार्ड के पार्षदों को चेयरमैन पद के चुनाव के लिए बुलाया गया था, लेकिन तीन बजे तक ना तो चुनाव अधिकारी नगरपालिका पहुंचे और ना ही पार्षद उपस्थित हुए। केवल सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन तैनात था। चुनाव स्थगित होने के कारण राजनैतिक गलियारों में चर्चा थी कि सत्ता पक्ष के पार्षद का बहुमत न होने के कारण चेयरमैन का चुनाव अटका हुआ है।
अटेली नगर पालिका में कुल 11 पार्षद हैं। इसमें से चेयरमैन व वाइस चेयरमैन का चुनाव होना है। सूत्रों के अनुसार 11 में सात पार्षद चेयरमैन के लिए सहमत हो गए थे। लेकिन चुनाव अधिकारी की उपस्थिति न होने के कारण पार्षद भी दूरी बनाए रहे। ऐसे में अब अटेली नपा चेयरमैन का चुनाव असमंजस की स्थिति में फंसा हुआ है। चुनाव से पूर्व जब अटेली की पूर्व सीपीएस अनीता यादव सत्ता में थी तो समर्थक संजय गोयल की पत्नी सुमन गोयल को नपा चेयरपर्सन का ताज पहनाया। दो साल के उपरांत ही प्रदेश में सत्ता का बहुमत भाजपा के पास आया तो अटेली की विधायक और डिप्टी स्पीकर ने अपने समर्थक विकास यादव को चेयरमैन पद पर सरताज बनाया। लेकिन अब 11 पार्षदों में कोई भाजपा समर्थक अपना बहुमत साबित नहीं कर पा रहा। वैसे तो वार्ड नंबर चार के पार्षद संजय गोयल ने अनीता यादव का दामन छोड़कर डिप्टी स्पीकर संतोष यादव का दामन थाम रखा है। पार्षद संजय गोयल व जतिन निर्विरोध चुने गए थे। दोनों ही पार्षद चेयरमैन की दौड़ में हैं लेकिन जतिन का परिवार पिछली तीन पीढ़ियों से इनेलो के कट्टर समर्थक हैं। गत 13 मई को नपा पार्षदों को चुनाव करवाया गया। 14 जून को चेरयमैन की नियुक्ति व शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन रखा गया, लेकिन कोई पार्षद नहीं पहुंचा तो कार्यक्रम स्थगित किया गया।
विज्ञापन

कोरम पूरा नहीं होने के कारण कार्रवाई टली
22 जून को नारनौल में शपथ ग्रहण समारोह करवाया गया। प्रशासन की ओर से 23 जुलाई को चुनाव अधिकारी नारनौल के एसडीएम की देखरेख चेयरमैन पद का चुनाव करवाने की रूपरेखा तैयार की गई थी। उस दौरान मात्र 6 पार्षद उपस्थित हुए थे। कोरम पूरा न होने के कारण कार्रवाई टल गई थी। 15 सितंबर को एक बार फिर तिथि तय की गई थी जिसमें चुनाव अधिकारी उपस्थित रहे लेकिन इसमें पार्षद नदारद रहे। बुधवार को प्रशासन ने तिथि तय करके चुनाव करवाने की रूपरेखा तैयार की गई लेकिन इस बार भी चुनाव अधिकारी व पार्षद उपस्थित नहीं हो पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed