{"_id":"5b89944342c79246452e018b","slug":"191535743043-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रशरों को बंद कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रशरों को बंद कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। ग्राम खातौली में निर्माणाधीन क्रशर जोन के विरोध में शुक्रवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर क्रशरों को बंद करवाने की। इसे लेकर सीएम मनोहर लाल के नाम एसडीएम जगदीश शर्मा को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर कांग्रेसी नेता राव अर्जुन सिंह, संयोजक तेजपाल यादव एवं पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा भी मौजूद थे।
प्रदर्शन से पूर्व ग्रामीण यादव धर्मशाला में एकत्रित हुए। राव अर्जुन सिंह ने कहा कि खातौली में बनाया जा रहा क्रशर जोन नियमों के खिलाफ है। अधिकारियों की मिलीभगत से नियमों को ताक पर रखकर कर इसका निर्माण किया जा रहा है। तीन वर्ष पूर्व धौलेड़ा में क्रशर जोन गिरने से 12 से अधिक लोगों की मलबे में दबने से मौत हो गई थी। पूर्व विधायक राधेश्याम ने कहा कि सभी क्रशर नियमों के विरुद्ध चल रहे है। इसलिए सभी क्रशर बंद होने चाहिए।
प्रदर्शन संयोजक तेजपाल यादव ने बताया कि नांगल चौधरी खंड डार्क जोन है। इसमें व्यवसायिक कार्यों के लिए जल का दोहन प्रतिबंधित है। क्रशर जोन से धूल, धुएं से प्रदूषण फैलेगा, इससे लोग एलर्जी, सांस, दमा जैसी बीमारियां से ग्रसित होंगे। कारोता गांव नारनौल नगर परिषद में आ गया है, लेकिन इसे अधिकारियों ने अर्बन कंट्रोल एरिया से बाहर दिखाया है।
विज्ञापन
प्रदर्शन में धौलाराम, खातौली के पूर्व सरपंच नरेंद्र, पूर्व सरपंच कृष्ण, मुरारीलाल, रणजीत सूबेदार, सज्जन टेलर, शमशेर खान, सुभाष, महेंद्र कुमार, जगदीश जागेदार, सुरेश कुमार, सतीश, विनोद, रामबिलास, वेद पंडित, श्रीपाल, सुरेंद्र व धर्मवीर आदि शामिल थे।