फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   सवा चार करोड़ रुपये से गांव धनौंदा से सेहलंग तक बिछाई जाएगी पाइप लाइन

सवा चार करोड़ रुपये से गांव धनौंदा से सेहलंग तक बिछाई जाएगी पाइप लाइन

Wed, 29 Aug 2018 12:57 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
सवा चार करोड़ रुपये से गांव धनौंदा से सेहलंग तक बिछाई जाएगी पाइप लाइन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बुचौली। गांव धनौंदा से सेहलंग तक नहरी पानी के लिए सवा चार करोड़ रुपये से पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इससे क्षेत्र के सात गांवों के 15 हजार लोगों को नहरी पानी का लाभ मिलेगा। सरकार की ओर से सवा चार करोड़ रुपये की मंजूरी मिल चुकी है। इनमें सवा करोड़ रुपये विभाग के पास भी आ चुके हैं, जिनकी टेंडर प्रक्रिया जारी है। इस प्रोजेक्ट को पूरा होने में लगभग छह से आठ महीने का समय लगेेेगा।
बता दें कि पिछले दो दिन वर्षों से गांव सेहलंग तथा खेड़ी के ग्रामीणों की पानी की समस्या को लेकर परेशानी चल रही थी। इस संदर्भ ग्रामीण शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा और डिप्टी स्पीकर संतोष यादव से मिले थे और अपनी समस्या रखी थी। अब उनकी इस समस्या का समाधान के लिए प्रदेश सरकार की ओर से सवा चार करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। सवा करोड़ रुपये की राशि सिंचाई विभाग के पास आ चुकी है तथा इनके टेंडर प्रक्रिया शुरू भी हो चुकी है। 15 सितंबर तक टेंडर ओपन होने की संभावना है। धनौंदा जलघर पर नहरी पानी एकत्रित करने के लिए 70 लाख 87 हजार पांच सौ लीटर पानी का टैंक बनाया जाएगा। जलघर में जेनरेटर की भी सुविधा होगी। इसके अलावा एक इंडिपेंडेंट ट्रांसफॉर्मर भी लगाया जाएगा। ताकि वहां बिजली सप्लाई सुचारु रूप से रह सके।
विज्ञापन


ऐसे जुड़ेगी पाइप लाइन
विभाग के अनुसार धनौंदा पंप हाउस से जलघर तक डेढ़ किलोमीटर 24 इंची पाइप लाइन बिछाएगी। इससे यहां नहर का पानी एकत्रित किया जाएगा। धनौंदा जलघर से सेहलंग जलघर तक की छह-सात किलोमीटर की आठ इंची पाइप लाइन बिछाई जाएगी। धनौंदा जलघर से एकत्र किया हुआ नहर का पानी खेड़ी, तलवाना तथा सेहलंग जलघर में भेजा जाएगा। जहां से पानी शुद्ध कर घरों में सप्लाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गांवों को मिलेगा लाभ
अटेली विधानसभा क्षेत्र के गांव धनौंदा, खेड़ी, तलवाना, खरकड़ा, बास, सेहलंग, झाड़ली गांव को फायदा मिलेगा। इन गांवों में दो वर्षों से पेयजल की समस्या बनी हुई थी। खासतौर सेहलंग और खेड़ी तलावाना गांवों के ग्रामीणों को परेशानी से जूझना पड़ रहा था। एक वर्ष से इन गांवों के जलघरों में कभी कभार ही पानी आता था। जबकि बोर का पानी अधिक मीठा नहीं होने के कारण लोग कम पीते थे। इन्हीं कारणों के चलते पेयजल सप्लाई की पूर्ति नहीं हो पाती थी।


वर्जन
सरकार की ओर से धनौंदा से सेहलंग तक पाइप लाइन बिछाने की मंजूरी मिल चुकी है। अभी सवा करोड़ रुपये के टेंडर लगाए गए हैं। 15 सितंबर तक टेंडर ओपन होने की उम्मीद है।
- नितिन जेई, सेहलंग जलघर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed