फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   नारनौल में बूंदाबांदी, अटेली में तेज अंधड़, कई जगह गिरे ओले, पेड़ व पोल टूटे

नारनौल में बूंदाबांदी, अटेली में तेज अंधड़, कई जगह गिरे ओले, पेड़ व पोल टूटे

Sat, 09 Jun 2018 01:04 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
नारनौल में बूंदाबांदी, अटेली में तेज अंधड़, कई जगह गिरे ओले, पेड़ व पोल टूटे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल।
क्षेत्र में शुक्रवार को कई जगह बारिश हुई। वहीं, कई जगह अंधड़ के साथ ओले भी गिरे। नारनौल में बूंदाबांदी हुई तो अटेली क्षेत्र में अंधड़ चला। इसके कारण लोगों के टीन शेड भी उड़ गए। अटेली में कई गांवों में ओले भी पड़े हैं। जबकि नांगल चौधरी व महेंद्रगढ़ में केवल बादल छाये रहे।
क्षेत्र में शुक्रवार को एक बार फिर मौसम ने यू टर्न लिया। वीरवार को पड़ी तेज गर्मी के बाद शुक्रवार दोपहर से ही बादल छाये रहे। दोपहर बाद नारनौल शहर में बूंदाबांदी हुई। वहीं, अटेली में ओले गिरे। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। नारनौल में जहां वीरवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस था, वह शुक्रवार को चार डिग्री गिरकर 37 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री रिकार्ड किया गया, यह वीरवार के मुकाबले दो डिग्री अधिक था।
विज्ञापन



अटेली में अंधड़ से हुआ नुकसान, मंत्री ने बदला रास्ता
मंडी अटेली।
शुक्रवार को बारिश के साथ अंधड़ से अनेक पेड़ टूट गये तथा छतों टिन शेड उड़ गये। बौचडिय़ा-गोकलपुर को जाने वाले मार्ग पर पेड़ टूटने से लोक निर्माण मंत्री नरबीर सिंह भी खेतों से होकर निकले। सड़क पर पेड़ टूटने से वाहन भी जाम में फंसे रहे। वहीं, लाइट के गुल रहने से लोग परेशान रहे। इससे पूरे दिन बिजली सुचारु करने में लगे रहे। हजारों की संख्या में पेड़-पौधे टूटे वहीं पक्षियों की मौत हुई। अंधड़ से भयभीत होकर लोग घरों में दुबके रहे लेकिन पेड़ पौधे व मकानों के गिरने के कारण जीवन अस्त-व्यस्त बना रहा। बिजली विभाग के आंकड़ों के अनुसार 10 दर्जन से अधिक बिजली के खंभे टूट कर जमीन पर जा गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed