{"_id":"59e4fc4f4f1c1b8d698b624b","slug":"191508179023-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे को लेने आई बहरोड पुलिस को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे को लेने आई बहरोड पुलिस को पीटा
Updated Tue, 17 Oct 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनोल। यहां के गांव बास किरारोद में एक बच्चे को लेने आई राजस्थान की बहरोड़ पुलिस को ग्रामीणों ने पीट दिया। बाद में इसकी सूचना राजस्थान पुलिस ने यहां की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने पिटाई से घायल हुए पुलिस कर्मियों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहां उनकी शिकायत पर सदर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
बहरोड़ जिलाधीश के आदेश पर वहां पुलिसकर्मी महेंद्रगढ़ के गांव बास किरारोद में बच्चे को लेने आये थे। सदर थाना पुलिस को दी गई शिकायत में बहरोड़ पुलिस के हेड कांस्टेबल कालूराम ने बताया कि मधु सैनी निवासी बहरामपुर की ढाणी बड़ोद जिला अलवर राजस्थान की शादी यहां के गांव बास किरारोद के सुरेंद्र के साथ हुई थी। बहरोड़ जिलाधीश ने आदेश दिया था कि महेंद्रगढ़ जिला के गांव बास किरारोद से बच्चे को बरामद कर मां को सौंपा जाए। इस पर पुलिस सोमवार देर शाम को बच्चे को लेने गांव में गई। वहां से पुलिस ने बच्चे को ले लिया व साथ आई मधु को सौंप दिया। राजस्थान पुलिस अभी गांव से कुछ ही दूरी पर निकली थी कि बाइक पर सवार होकर आए कुछ लोगों ने बहरोड़ पुलिस की गाड़ी रुकवा उनको पीट दिया।