फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   कार्यकर्ता होते हैं पार्टी की रीढ़, मान-सम्मान दिलाना प्राथमिकता

कार्यकर्ता होते हैं पार्टी की रीढ़, मान-सम्मान दिलाना प्राथमिकता

Sat, 02 Sep 2017 07:43 PM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ता होते हैं पार्टी की रीढ़, मान-सम्मान दिलाना प्राथमिकता
कार्यकर्ता होते हैं पार्टी की रीढ़ : सुधा यादव
विज्ञापन

फोटो नंबर 18
अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं, इनकी बदौलत ही सत्ता संभव हुई है। यह बात भाजपा की राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व सांसद सुधा यादव ने शुक्रवार को नांगल चौधरी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि 1999 में अधिक राजनीतिक अनुभव नहीं होने और परिवार की जिम्मेदारी अधिक होने के कारण जनता को पर्याप्त समय देना संभव नहीं हो पाया। क्षेत्र को संचार क्रांति से जोड़ने में विशेष भूमिका निभाई। 2004 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान थनवास में ग्रामसभा निर्धारित की गई। उन्होंने कहा कि आपके कार्यकाल में विकास हुआ है, लेकिन अबकी बार वोट नहीं देंगे। इससे साबित हो गया कि क्षेत्र की जनता स्पष्टवादी और सच्ची है। पूर्व सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर शासन कर रही है। प्रदेश में क्षेत्रवाद और जातिवाद की राजनीति पूरी तरह खत्म हो चुकी है। इस दौरान कार्यकर्ताओं की समस्या सुनी गई। अधिकांश वर्करों ने अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि सत्तासीन होने के बावजूद अधिकारी बात नहीं सुनते। छोटे-मोटे कार्यों के लिए भटकना पड़ता है। शिकायत करने पर पार्टी में भी इंसाफ नहीं मिलता। इस पर राष्ट्रीय सचिव ने हाईकमान को समस्या से अवगत कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर भाजपा के जिला प्रधान शिवकुमार मेहता, राव रोहताश डागर, दयाराम यादव, राकेश शर्मा एडवोकेट, रमेश तंवर, शैलेंद्र सिंह, अमर सिंह किसान मोर्चा के पूर्व सचिव, सोनू तंवर, विजय शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की तैयारियों के निर्देश
सांसद चौ. धर्मबीर सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। इसके बाद पूर्व सांसद सुधा यादव क्षेत्र में सक्रिय हो गई हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क करने के निर्देश दिए। जल्द ही नारनौल में घर निर्माण का भरोसा दिया, ताकि आमजन से सीधा संपर्क बनाने में सुविधा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed