{"_id":"59a70c594f1c1b5f738b482b","slug":"191504119897-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठाकुर जी का डोला कार्यक्रम दो सितंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठाकुर जी का डोला कार्यक्रम दो सितंबर को
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठाकुर जी का डोला कार्यक्रम दो सितंबर को
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ठाकुर जी का डोला दो सितंबर को निकाला जाएगा। कार्यक्रम संयोजक हितेंद्र बोहरा ने बताया कि ठाकुर जी का डोला भगवान सूर्य नारायण मंदिर से आरंभ होकर मानक चौक, आजाद चौक, किला रोड, खड़खड़ी चौक व बहरोड रोड से होते हुए शोभा सागर तालाब पहुंचेगा। कथा और दर्शन के बाद यह डोला वापस मंदिर प्रांगण पहुंचेगा। इसके बाद आरती और प्रसाद वितरण होगा। नगर की परंपरा है कि इस डोले के नीचे से गुजरने से नवजात बच्चे स्वस्थ और दीर्घायु होते हैं। इस कारण नवजात बच्चों की माताओं के लिए इसका विशेष महत्व है। लोक मान्यताओं के अनुसार माता यशोदा भगवान श्रीकृष्ण के बाल्यकाल के वस्त्र धोने के लिए निकलती हैं।