{"_id":"599b34e54f1c1b4a198b48ad","slug":"191503343845-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठे दिन भी हड़ताल पर रहे ग्रामीण डाक सेवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठे दिन भी हड़ताल पर रहे ग्रामीण डाक सेवक
Updated Tue, 22 Aug 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ केंद्रीय मुख्यालय के आह्वान पर छठे दिन सोमवार को भी ग्रामीण डाक सेवक अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहे।
हड़ताल पर बैठे ग्रामीण डाक सेवकों ने कहा कि यह हड़ताल जब तक जारी रहेगी जब तक सरकार उनकी जायज मांगों को नहीं मान लेती। उन्होंने कहा कि गत 25 अप्रैल को सरकार ने कहा था कि जल्दी ही उनकी मांगे मान ली जाएंगी, लेकिन चार महीने बीतने के बाद भी सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही।
- डिप्टी स्पीकर को सौंपा ज्ञापन
ग्रामीण डाक सेवकों ने अपनी मांगों का एक ज्ञापन डिप्टी स्पीकर संतोष यादव को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीण डाक सेवकों ने डिप्टी स्पीकर को अवगत करवाया कि ग्रामीण डाक सेवक कमेटी की सिफारिशों को एआईजेडीसीयू के सुझावों के साथ जल्दी लागू किया जाए, ग्रामीण डाक सेवकों को 8 घंटे कार्य के साथ विभागीकरण किया जाए तथा ग्रामीण डाक सेवकों को कैंट दिल्ली एवं मद्रास बैंच के आदेश के अनुसार पेंशन दी जाए आदि मांगों लेकर डिप्टी स्पीकर को ज्ञापन सौंपकर मांग कि जल्द से जल्द ग्रामीण डाक सेवकों की जायज मांगों पर विचार करना चाहिए। इस अवसर पर विजय शर्मा, रामकिशन, रामौतार, देवभूषण, रामपाल, सुरेशचंद, संदीप, नरेंद्र कुमार, महावीर, रूप सिंह, अमर सिंह, दिनेश कुमार व रोशन लाल आदि उपस्थित थे।