{"_id":"59988e304f1c1b1b0e8b4776","slug":"191503170096-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरपीएस की वालीबॉल गर्ल्स टीम ने प्रतिद्वंद्धियों को किया पराजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरपीएस की वालीबॉल गर्ल्स टीम ने प्रतिद्वंद्धियों को किया पराजित
Updated Sun, 20 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूूरो
महेंद्रगढ़। स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया की अंडर-17 वालीबॉल गर्ल्स खेल प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाली में हुई। इसमें आरपीएस विद्यालय की टीम ने फाइनल मैच में नारनौल जोन से एसवीएन विद्यालय महरमपुर को हराया। आरपीएस विद्यालय के वालीबॉल प्रशिक्षक जितेंद्र फौगाट ने बताया कि विद्यालय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम की कैप्टन साक्षी सांगवान ने सेमी फाइनल में टॉस जीता। इसमें कनीना जोन की टीम एसडी सीनियर सैकेंडरी स्कूल ककराला पर 15-8 और दूसरी पारी में 15-10 से जीत हासिल की। फाइनल मैच में नारनौल जोन से एसवीएन स्कूल महरमपुर की टीम से 15-10, 15-12 से जीती। फाइनल मैच जीतने के बाद आरपीएस स्कूल की टीम राज्यस्तरीय प्रतिस्पर्धा में भाग लेगी। पिछले वर्ष भी विद्यालय की वालीबॉल टीम ने राज्य स्तर पर महेंद्रगढ़ जिले का प्रतिनिधितव किया था। इस अवसर पर आरपीएस विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव ने कोच और टीम की सभी छात्राओं को बधाई दी। इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल सविता यादव, उप-प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह तंवर, धर्मेश कौशिक, डीन एलएन गौड़, पवन तिवारी, मुकेश श्योराण, कोच अखिलेश तंवर आदि मौजूद थे।