फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   स्टेशन पर एक्सप्रेस गाडिय़ों के ठहराव व गाड़ी के विस्तार को लेकर तीसरे दिन भी जारी

स्टेशन पर एक्सप्रेस गाडिय़ों के ठहराव व गाड़ी के विस्तार को लेकर तीसरे दिन भी जारी

Wed, 21 Jun 2017 12:43 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
स्टेशन पर एक्सप्रेस गाडिय़ों के ठहराव व गाड़ी के विस्तार को लेकर तीसरे दिन भी जारी
अटेली स्टेशन पर तीसरे दिन भी जारी रहा धरना
विज्ञापन

मंडी अटेली। अटेली स्टेशन पर एक्सप्रेस गाड़ियों के ठहराव के लिए कर्नल अशोक चौहान के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को भी जारी रहा। मंगलवार को महिलाएं भी धरने का हिस्सा बनीं।
धरने को संबोधित करते हुए कर्नल अशोक चौहान ने कहा कि क्षेत्र में हजारों सैनिक व पूर्व सैनिक हैं। अटेली स्टेशन पर एक्सप्रेस गाड़ियों के ठहराव न होने की वजह से इन्हें परेशानी उठानी पड़ती है। वहीं सवारी गाड़ी 74001 का विस्तार रेवाड़ी से निजामपुर करने के लिए उच्च अधिकारियों को कई बार लिखा गया। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर पांच सांसद व रेल के उच्च अधिकारियों को तीन साल से ज्ञापन दे रहे हैं। लेकिन उनकी मांग की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मांगें नहीं मानने पर मजबूरन अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक नरेश यादव ने कहा कि क्षेत्र की यह मांग पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे जंतर मंतर भी धरना शुरू कर देंगे। वहीं दैनिक यात्री संघ के संरक्षक राजपाल ने कहा कि जब तक मांगे नहीं मानी जाएगी तब तक धरना जारी रहेगा। इस मौके पर सुनीता यादव, माया आर्य, सुशीला, सुमित्रा, कविता, ज्ञानी अंग्रेज सिंह सहित अनेक लोग धरने में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो - अटेली स्टेशन पर धरने में बैठी महिलाऐं व अन्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed