फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   लोकसभा चुनाव में युवा बढ़ा सकते हैं मतदान प्रतिशत

लोकसभा चुनाव में युवा बढ़ा सकते हैं मतदान प्रतिशत

Sun, 05 May 2019 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में युवा बढ़ा सकते हैं मतदान प्रतिशत
नारनौल। लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने में पूरा जोर लगा दिया है। हर उम्मीदवार अपनी पार्टी की नीतियों को बताकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहा हैं। चुनाव में मतदान प्रतिशत में बढ़ोत्तरी हो, इसके लिए अमर उजाला की ओर से भारत भाग्य विधाता अभियान चलाया जा रहा है। इसे लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। दूसरी ओर युवा भी इस चुनाव में मुखर होकर प्रत्याशियों के आंकलन कर रहा हैं। लोगों का कहना है कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सभी को वोट करना चाहिए। पांच साल में लोगों को एक अच्छा सांसद चुनने का मौका मिलता है। ऐसे में मतदान कर क्षेत्र के विकास के लिए योग्य सांसद चुने।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, स्वास्थ्य एवं शिक्षा आज के युग की सबसे बड़ी समस्याएं हैं। लोकतंत्र में चुनाव और वोट की ताकत से ही एक बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है। अत: हमें इसके महत्व को समझते हुए शत प्रतिशत मतदान करना चाहिए। यही समय है जब हम ईमानदार देशभक्ति नेताओं का चुनाव कर सकते हैं। लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए शिक्षा का महत्व ज्यादा है। लोग शिक्षित होंगे तो वोट के महत्व को समझेंगे।
विज्ञापन

- जय शेखावत, साहित्यकार, कैलाश नगर

वोटर अपनी कसौटी पर भले व बुरे की पहचान कर सकते हैं। इससे राष्ट्र निर्माण का सपना पूरा होगा। युवा वर्ग आगे आए और वोट करें। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए बढ़-चढ़कर मतदान करना चाहिए। यही मौका है जब क्षेत्र के विकास के लिए योग्य प्रत्याशी का चुनाव हो। युवाओं को इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए और दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए। जिससे की देश का लोकतंत्र मजबूर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरुचि गुप्ता

हमारी सभी से अपील है कि हर मतदाता जरूर वोट करें। यह हमारा अधिकार है। नई जेनरेशन यह सोचेगी तो देश मजबूत होगा। एक-एक वोट भारत का भाग्य बदल सकता है। युवा वर्ग ही नई सरकार के गठन में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। इस बार हमें भी वोट करने केे मौका मिला है। ऐसे में एक योग्य सांसद को अपना वोट दूंगा, जो क्षेत्र का विकास करा सकें। मतदान प्रतिशत बढ़ाने में युवाओं को सक्रिय रोल निभाना चाहिए।

- दिवांशु, आदर्श नगर

वोट हमारे सभी अधिकारों में सबसे महत्वपूर्ण है। हमारे लोकतंत्र को चलाने को चलाने के लिए मतदाता की वोट अहम है। युवाओं से अपील है कि वह सोच समझकर अपने मत का जरूर प्रयोग करें। साथ की ज्यादा से ज्यादा मतदान कर देश के अच्छे भविष्य के लिए योगदान करें। प्रत्याशियों पर नजर रखे और सोच समझ कर मतदान करें। तभी देश व क्षेत्र का विकास होगा।
- दिनेश शर्मा, पुल बाजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed