फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   जजपा महिलाओं को टिकटों में भी देगी 33 प्रतिशत हिस्सा

जजपा महिलाओं को टिकटों में भी देगी 33 प्रतिशत हिस्सा

Sun, 10 Mar 2019 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
जजपा महिलाओं को टिकटों में भी देगी 33 प्रतिशत हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। जन नायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव कंवर सिंह कलवाड़ी ने कहा कि जल्द ही पार्टी अपने लोकसभा प्रत्याशियों का एलान करेगी। पार्टी महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण के हिसाब से टिकट देगी। उन्होंने कहा कि गठबंधन के बारे में पार्टी के मुखिया दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व वाली तीन सदस्यीय कमेटी ही फैसला लेगी।
शनिवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जजपा के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें कार्यकर्ताओं को 11 मार्च को गांव पालड़ी पनिहारा में होने वाली हरी चुनरी चौपाल के लिए जिम्मेदारियां सौंपी। इस कार्यक्रम के लिए पूरे विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं को निमंत्रण दिया जाएगा। चुनाव से पहले जजपा अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। इस घोषणा पत्र के लिए लोगों से राय ली जा रही है। महिलाओं को समर्पित कार्यक्रम हरी चुनरी चौपाल में भी महिलाओं से फीडबैक लिया जाएगा। जिला प्रधान सतबीर नौताना ने कहा कि सभी कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए तैयारी में जुटें।
विज्ञापन

महिला विंग जिला प्रधान सुलोचना ढिल्लों ने कहा कि जजपा ही महिलाओं को पूरा सम्मान प्रदान करने वाली पार्टी है। इस मौके पर जिला प्रभारी महेश चौहान, युवा जिला प्रधान रविंद्र गागड़वास, राजकुमार खातोद, पूर्व जिला पार्षद अजय सिगड़ा, रतनलाल ठेकेदार, मनोज झूक, विनोद डालनवास, प्रकाश महेंद्रगढ़, राजबीर गुलावला, पूर्व प्रत्याशी कमलेश सैनी, संदीप बाढ़डा, नरेश मास्टर, नरेश शेखावत, संजीव तंवर, मीडिया प्रभारी लक्खी राम सोनी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed