{"_id":"5c7ac218bdec227370401d44","slug":"181551548952-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को मार्च में जारी होंगे डिमांड नोटिस,अप्रैल से कनेक्शन की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को मार्च में जारी होंगे डिमांड नोटिस,अप्रैल से कनेक्शन की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। पिछले पांच साल से इंतजार कर रहे जिले के किसानों को अप्रैल से ट्यूबवेल कनेक्शन देना शुरू होंगे। मार्च महीने ही दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम किसानों को डिमांड नोटिस जारी करेगा। जिले के करीब 512 किसानों को डिमांड नोटिस जारी किए जाएंगे।
प्रदेश सरकार की ओर से वर्ष 2014 से नए ट्यूबवेल पर प्रतिबंध लगाया गया था। करीब दो महीने पहले सीएम ने कनेक्शन दोबारा से खोलने के आदेश दिए थे। जिसके बाद दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने अपने सभी सर्कल में निर्देश दिए हैं। मुख्यालय ने 31 दिसंबर 2018 तक आवेदन कर चुके किसानों को कनेक्शन देने का फैसला लिया है। पहले चरण में किसानों को डिमांड नोटिस जारी किया जाएगा। जिसमें किसानों को बताया जाएगा कि उनके यहां कनेक्शन देने के लिए कितना खर्च आएगा। जिसमें कुछ हिस्सा किसान को वहन करना होगा। जिले के तीन खंडों में मार्च महीने से डिमांड नोटिस देने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके बाद किसानों की ओर से पैसा जमा कराने पर अप्रैल से कनेक्शन जारी किए जाने की तैयारी है।
किसानों के कनेक्शन के लिए कुछ मानक पूरे करने होंगे। जिसमें सबमर्सिबल मोटर, पंप व स्टार्टर खरीदने के लिए सरकार ने छह कंपनियां निर्धारित की गई हैं। इन कंपनियों से ही किसान को सामान लेना होगा। उसके बाद ही सरकार किसानों को कनेक्शन जारी करेगी। नए कनेक्शन लेने वाले किसानों को मीटर रीडिंग के अनुसार बिल आएगा। फिलहाल कई किसानों को औसत के आधार पर बिल भेजे जा रहे हैं। इसका उन्हें प्रत्येक महीने के 500 से लेकर 1000 रुपये तक ही बिजली बिल देना पड़ता है।
विज्ञापन
10 हॉर्स पावर तक सोलर सिस्टम पर मिलेगा अनुदान
बिजली निगम के अनुसार 10 हार्स पॉवर का कनेक्शन लेने वाले किसानों को सोलर सिस्टम लगाने का भी विकल्प रहेगा। वे बिजली कनेक्शन लेने की बजाए सोलर सिस्टम भी लगवा सकते हैं। इससे उन्हें रात को सप्लाई होने वाली बिजली सप्लाई से राहत मिल जाएगी। निगम के अनुसार सोलर सिस्टम पर 75 अनुदान मिलेगा। सोलर से उत्पन्न हुई बिजली को किसान बाद में सरकार को बेच भी सकता है।
डार्क जोन को करना होगा इंतजार
जिले के अटेली क्षेत्र को डार्क जोन घोषित किया हुआ है। इन एरिया में फिलहाल कनेक्शन नहीं दिए जाएंगे। यहां सूक्ष्म सिंचाई की परियोजना के अनुसार ही कनेक्शन मिलेंगे। जिसके लिए बिजली निगम की ओर से अलग से योजना तैयार की जाएगी।
वर्जन
मुख्यालय की ओर से इस बारे में अधिसूचना जारी की जा चुकी है। हम अपने डिविजन के हिसाब से प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं। मार्च से ही किसानों को डिमांड नोटिस जारी करना शुरू कर देंगे। अप्रैल से कनेक्शन देने का प्रयास रहेगा।
- बुधराम पंवार, कार्यकारी अभियंता, डीएचबीवीएन, महेंद्रगढ़।