फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   फोरेस्ट गार्ड ने बुधवार को नगरपालिका के ट्रेक्टर चालकों को वन क्षेत्र में कूड़ा डालते रंग हाथों पकड़ा

फोरेस्ट गार्ड ने बुधवार को नगरपालिका के ट्रेक्टर चालकों को वन क्षेत्र में कूड़ा डालते रंग हाथों पकड़ा

Thu, 30 Aug 2018 01:09 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
फोरेस्ट गार्ड ने बुधवार को  नगरपालिका  के ट्रेक्टर चालकों को वन क्षेत्र में कूड़ा डालते रंग हाथों पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। वन विभाग के फॉरेस्ट गार्ड ने बुधवार को नगरपालिका के ट्रैक्टर चालकों को वन क्षेत्र में कूड़ा डालते रंगे हाथों पकड़ लिया। इस दौरान गार्ड नरेश ने दोनों ट्रैक्टर चालकों के आधार कार्ड और मोबाइल आदि अपने पासा जमा कर लिए। मामले को लेकर वन विभाग के अधिकारी गंभीर नजर आ रहे हैं। वो नगरपालिका चेयरपर्सन, सचिव तथा सचिव के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई करने के मुड़ में हैं। वहीं, नगरपालिका का प्रशासन का कहना है कि उन्होंने धोलपोश गोशाला के पीछे अपना डिस्पोजल प्वाइंट बनाया हुआ है। ट्रैक्टर चालक वहीं कूड़ा डाल रहे थे।
जानकारी की वन विभाग को सूचना मिली थी कि वन क्षेत्र में नगरपालिका के ट्रैक्टर चालक कूड़ा डाल कर जा रहे हैं। वहीं पर वन विभाग का फोरेस्ट गार्ड नरेश कुमार मौके पर पहुंच गया। गार्ड ने दोनों ट्रैक्टरों की कूड़े डालते हुए की मोबाइल से तस्वीर उतार ली और उनके आधार कार्ड तथा मोबाइल ले लिए। इसके बाद रेंज अधिकारी ने नगरपालिका जेई को फोन कर इसकी सूचना दी और इस मामले को लेकर कार्यालय में भी बुलाया। जेई ने बताया कि वे कोर्ट के कार्य से व्यस्त होने के कारण वन विभाग नहीं पहुंच सके। ट्रैक्टर ड्राइवर अवश्य वन रेंज अधिकारी के पास अपना आधार कार्ड और मोबाइल लेने पहुंचे। परंतु वन अधिकारी ने कहा कि वो जेई और सचिव से ही इस मामले में बात करेंगे।
विज्ञापन


पहले भी दिए जा चुके हैं नोटिस
वन रेंज अधिकारी महेंद्रगढ़ नरेंद्र कुमार ने बताया कि शहर के पूर्व में वन विभाग का सेक्शन 4-5 क्षेत्र लगता है। जोकि शहर को शुद्ध आक्सीजन प्रदान करता है तथा वन्य जीवों का आश्रय स्थल बना हुआ है। इस स्थान पर नगरपालिका बार-बार कूड़ा डालता है। बार-बार अवैध रूप से कूड़ा कर्कट डालने के कारण वन क्षेत्र में पॉलिथीन फैल जाती हैं जिसस कारण पर्यावरण दूषित होता है। इसके अलावा न जीवों के स्वास्थ्य पर भी कुप्रभाव पड़ता है। उन्होंने बताया कि नगरपालिका को पहले भी दो तीन बार नोटिस दिया जा चुका है। परंतु नगरपालिका वहां कूड़ा डालने से बात नहीं आ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सूचना मिली थी कि नगरपालिका के ट्रैक्टर चालक उनके क्षेत्र सेक्शन 4-5 में कूड़ा डाल रहे हैं। हमारे गार्ड ने मौके पर जाकर देखा तो वो वन क्षेत्र में ही कूड़ा डाल रहे थे। कूड़ा डालते की हमारे पास फोटो भी हैं। इस मामले में गार्ड ने मोबाइल तथा आधार कार्ड जब्त किया है। अभी विभाग की ओर से नगरपालिका चेयरपर्सन, सचिव और जेई के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

- नरेंद्र कुमार, रेंज अधिकारी, महेंद्रगढ़
वर्जन
धोलपोश गोशाला के पीछे हमने अपनी जगह पर कूड़ा डिस्पोजल प्वाइंट बनाया हुआ है। वहीं हमारे कर्मचारी कूड़ा डालते हैं। आज हम कोर्ट कार्य में व्यस्त थे। इस मामले में बृहस्पतिवार को रेंज अधिकारी से मिलेंगे।
- कृष्ण कुमार, जेई, नगरपालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed