फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   तीसरे समेस्टर में दाखिला नहीं होने पर भड़के रि-अपीयर विद्यार्थी, धरने का अल्टीमेटम

तीसरे समेस्टर में दाखिला नहीं होने पर भड़के रि-अपीयर विद्यार्थी, धरने का अल्टीमेटम

Sat, 14 Jul 2018 12:50 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
तीसरे समेस्टर में दाखिला नहीं होने पर भड़के रि-अपीयर विद्यार्थी, धरने का अल्टीमेटम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नांगल चौधरी। आईजीयू के निर्देशानुसार प्रथम सेमेस्टर में दो से अधिक विषयों में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों का तीसरे सेमेस्टर में प्रवेश नहीं होने पर आक्रोशित शहीद मेजर सतीश दहिया कॉलेज के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को रोष-प्रदर्शन किया और यूनिवर्सिटी से जल्द समाधान की गुहार लगाई। विद्यार्थियों ने मांग का समाधान नहीं होने पर कॉलेज के मुख्यद्वार पर धरने देने का अल्टीमेटम दिया।
जितेंद्र कुमार, हिमांशु, गौरव कुमार, मनोज, मनमोहन, प्रवीण कुमार, राहुल, हितेश, राकेश रावत, विकास व रविकांत आदि ने बताया कि पांच जुलाई से प्रमोटेड दाखिले शुरू हो चुके हैं। यूनिवर्सिटी ने 14 जुलाई तक प्रवेश लेने के निर्देश दिए हैं, इसके बाद विलंब शुल्क वसूला जाएगा। विलंब शुल्क अदायगी करने पर 31 जुलाई तक दाखिले संभव होंगे। निर्देशों के साथ ही आईजीयू व मदवि ने तीसरे व पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश के लिए प्रथम सेमेस्टर में उत्तीर्ण होने की शर्त थोप दी। विद्यार्थियों का दबाव पडने पर महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने 50 प्रतिशत विषयों में उत्तीर्ण होने की शर्त वापस ले ली, लेकिन आईजीयू शर्त वापस लेने को तैयार नहीं है। उन्होंने बताया कि पांचवें सेमेस्टर के दाखिले मदवि के निर्देशानुसार हो रहे हैं जिसकी परीक्षा भी यहीं विश्वविद्यालय कराएगा। प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के दाखिले आईजीयू की गाइड लाइन के मुताबिक किए जाएंगे। शुक्रवार को रि-अपीयर विद्यार्थी दाखिला लेने के लिए शहीद मेजर सतीश दहिया कॉलेज में पहुंचे, लेकिन कमेटी ने यूनिवर्सिटी के नियमों का तर्क देकर इंकार कर दिया जिससे विद्यार्थियों में आक्रोश पनप गया। उन्होंने महाविद्यालय के मुख्यद्वार पर नारेबाजी की। यूनिवर्सिटी के नियमों की पालना होगी
विज्ञापन

शहीद मेजर सतीश दहिया कॉलेज के नोडल अधिकारी डॉ. ईश्वर सिंह ने बताया कि आईजीयू ने प्रथम सेमेस्टर में 50 फीसदी से अधिक विषयों में फेल विद्यार्थियों का तीसरे सेमेस्टर में दाखिले पर रोक लगा रखी है जिस कारण शनिवार को कई रि-अपीयर छात्राओं को वापस भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी के नियमानुसार ही दाखिला प्रक्रिया संपन्न होगी। 14 जुलाई के बाद लेट फीस वसूल कर दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed