फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   अंडरपास में पानी भरने से आवागमन बाधित, लोग आक्रोशित

अंडरपास में पानी भरने से आवागमन बाधित, लोग आक्रोशित

Fri, 29 Jun 2018 11:52 PM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
अंडरपास में पानी भरने से आवागमन बाधित, लोग आक्रोशित
अंडरपास में पानी भरने से आवागमन बाधित, लोगों में आक्रोश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सतनाली मंडी। गुरुवार को हुई बरसात से कस्बे के तीनों रेलवे अंडरपास बरसाती पानी से भर गए जिससे दुपहिया व छोटे वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है। वहीं भारी वाहनों को भी अंडरपास पार करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंडरपास में पानी भरने से आवागमन अवरुद्ध होने से आक्रोशित कस्बे के लोगों ने रेल विभाग के प्रति रोष प्रकट किया और अंडरपास में भरने वाले बरसाती पानी की उचित व स्थायी व्यवस्था करने की मांग की।
इस मौके पर रोष प्रकट कर रहे सवाई सिंह राठौड़, दिवान सिंह शेखावत, ओमप्रकाश, राजेंद्र उर्फ मुन्ना शेखावत, पंच संतू शेखावत, कालू जड़वा आदि ने बताया कि रेलवे द्वारा सतनाली में हिसार मुख्यमार्ग, दादरी मुख्य मार्ग सहित नावां अप्रोच मार्ग पर समपार फाटकों को हटाकर रेल लाईन के नीचे अंडरपास बनाए हैं लेकिन इन अंडरपासों में बरसात के दिनों में हर बार पानी भर जाता है जिससे आवागमन अवरुद्ध हो जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दुपहिया व पैदल यात्रियों को मजबूरी में अपनी जान जोखिम में डालकर रेल लाईन के उपर से गुजर कर लाईन पार करनी पड़ती है। उन्होंने बताया कि समस्या के बारे में रेलवे के अधिकारियों को कई बार सूचित किया जा चुका है लेकिन समस्या जस की तस है। पानी भरने के बाद धरना-प्रदर्शन करने पर अस्थायी रूप से पंप आदि लगाकर निकाल दिया जाता है लेकिन स्थायी व्यवस्था नहीं होने से वाहन चालकों को हर बार परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने समस्या के स्थायी समाधान की मांग करने हुए जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed