{"_id":"5a74c3e74f1c1ba2268b80c6","slug":"181517601767-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेतराम स्कूल के 15 विद्यार्थियों को जारी किए प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेतराम स्कूल के 15 विद्यार्थियों को जारी किए प्रमाण पत्र
Updated Sat, 03 Feb 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेतराम स्कूल के 15 विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। राव नेतराम स्कूल सलीमपुर के पंद्रह विद्यार्थियों को सीबीएसई की ओर से शुक्रवार को उत्कृष्टता प्रमाणपत्र जारी किए गए। बोर्ड प्रत्येक वर्ष अखिल भारतीय माध्यमिक विद्यालय परीक्षा के अभ्यर्थियों द्वारा चुने सभी पांचों विषयों में ए ग्रेड प्राप्त करने पर मेरिट प्रमाणपत्र प्रदान करता है। वर्ष 2017 में माध्यमिक विद्यालय परीक्षा में स्कूल के पंद्रह विद्यार्थियों ने दस सीजीपीए प्राप्त कर मेरिट में अपनी जगह बनाई थी। इन विद्यार्थियों को आज स्कूल में सम्मानित किया। इनमें अंजली, कोमल, पूजा, पारूल, विनाक्षी, अरावना, नीलम, सोनम, दीपक, नीरज, प्रशांत, आशा को उत्कृष्टता प्रमाणपत्र मिला है। इस मौके पर विद्यालय सचिव कुबेर सिंह ने बच्चों को बधाई दी।