{"_id":"5a4277894f1c1b6a118ba31a","slug":"181514305417-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक बस में नहीं चढ पाया तो पत्थर मार शीशा चटकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक बस में नहीं चढ पाया तो पत्थर मार शीशा चटकाया
Updated Tue, 26 Dec 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक बस में नहीं चढ़ पाया तो पत्थर मार शीशा चटकाया
कनीना। कनीना-नारनौल मार्ग पर चलने वाली हरियाणा राज्य परिवहन की एक बस को युवकों ने उस समय निशाना बनाया जब वह नारनौल के लिए रवाना हुई। बस में स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं होने की वजह से खचाखच भरी हुई थी।
दोपहर करीब सवा दो बजे बस स्टैंड से रवाना होकर यह बस सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के सामने पहुंची थी कि एक युवक ने उसमें चढ़ने की कोशिश की लेकिन यात्री अधिक होने की वजह से वह नहीं चढ़ पाया। आखिरकार उसने पत्थर उठाकर चलती बस को दे मारा। इससे बस का पिछला शीशा चटक गया। तेज आवाज होने और यात्रियों के शोर मचाने पर चालक ने बस रोक दी। इतना देखकर युवक भाग खड़ा हुआ। बस के चालक श्रीभगवान ने इस घटना की शिकायत सिटी पुलिस थाना में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी युवक धनौंदा गांव का बताया जा रहा है। इस घटना को लेकर बस करीब 20 मिनट तक वहां खड़ी रही। बाद में पुलिस की ओर से छानबीन शुरू करने के बाद वहां से रवाना हुई। यात्रियों ने सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस गश्त की मांग की है।