फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   माडल संस्कृति स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

माडल संस्कृति स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

Thu, 31 Aug 2017 12:41 AM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
माडल संस्कृति स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ ने राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेें कला उत्सव आयोजित किया है। इसके अंतर्गत रोलप्ले और लोकनृत्य की खंड स्तरीय प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रिंसिपल आरपी कौशिक ने की। डाईट के वरिष्ठ प्रवक्ता यादवेंद्र सिंह प्रतियोगिता के सह संयोजक रहे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी के प्राचार्य कैलाशचंद यादव विशिष्ठ अतिथि थे।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में भूमिका प्रताप सिंह शास्त्री और संगीत की प्रवक्ता वंदना शर्मा शामिल रहीं। प्रतियोगिता में खंड के विभिन्न स्कूल की टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अंतर्गत राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की टीम ने लोक नृत्य में प्रथम और राजकीय व माध्यमिक विद्यालय बेरी की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रोल प्ले प्रतियोगिता में माडल संस्कृति स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनों प्रतियोगिताओं में प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीमें जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगी। स्कूल प्रिंसिपल आरपी कौशिक ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी। इस अवसर पर मंजू यादव, डॉ. ईश्वरचंद शर्मा, ओमप्रकाश, राजबीर सिंह, सुमित्रा आदि सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed