{"_id":"59a70c5c4f1c1b15278b489d","slug":"181504119900-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरा सच्चा सौदा के अनुयाइयों ने नुकसान किया हो तो दें ब्यौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेरा सच्चा सौदा के अनुयाइयों ने नुकसान किया हो तो दें ब्यौरा
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों ने नुकसान किया हो तो दें ब्योरा
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। डेरा सच्चा सौदा के अनुयाइयों ने किसी सरकारी या गैर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया हो तो उसकी भरपाई के लिए जिले में दावे और आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं। इसके लिए अतिरिक्त उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
उपायुक्त राजनारायण कौशिक ने बताया कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेशानुसार इस उपद्रव के दौरान हुए नुकसान की भरपाई डेरे की संपत्ति से की जानी है। इसके लिए जिले में यदि किसी की संपत्ति को डेरा अनुयायियों ने नुकसान पहुंचाया है तो वह अपना आवेदन सात दिन के अंदर एडीसी को दे सकता है। एडीसी द्वारा नियुक्त कमेटी इन आवेदनों की जांच कर अपनी विशेष सिफारिश सहित आगे भेजेगी। डीसी ने बताया कि अगर किसी सरकारी संपत्ति का नुकसान हुआ है तो संबंधित विभाग का जिला अधिकारी अपने नुकसान का आंकलन करने के बाद एडीसी को सौंपेंगे।