{"_id":"5c800d72bdec22143556532c","slug":"171551895922-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई विभाग के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई विभाग के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का धरना जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। सिंघाना रोड स्थित सिंचाई विभाग के कार्यालय के गेट के सामने हरियाणा गर्वनमेंट पीडब्ल्लूडी मेकेनिकल वर्करज यूनियन की जिला इकाई ने बुधवार को भी अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। यूनियन ने सात मार्च को कर्मचारियों को अपनी मांगों को लेकर नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह यादव व अअेली की विधायक संतोष यादव को ज्ञापन सौंपने का फैसला किया।
यूनियन के प्रधान ओमवीर सिंह ने कहा कि सिंचाई विभाग में पिछले सात-आठ साल से हेल्पर व बेलदार के पद पर कार्यरत कर्मचारियों को नौकरी से निकाल कर अधिकारी अपने चहेतो को नौकरी पर रखा है। यूनियन ने विभाग से कर्मचारियों का नवंबर 2018 से फरवरी तक चार महीनों का बकाया वेतन दिलवाने की मांग की।
यूनियन ने हटाये गए कर्मचारियों को वापिस नौकरी पर रखने की मांग की।
प्रधान आमेवीर सिंह ने बताया कि जब तक हटाये गये कर्मचारियों को नौकरी पर विभाग ने वापिस नहीं लिया गया तो यूनियन अपना धरना प्रदर्शन जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने अगर कर्मचारियों को जल्द से जल्द वापिस नौकरी पर नहीं लिया तो यूनियन आर पार की लड़ाई शुरू कर देगी जिसकी जिम्मेवारी सिंचाई विभाग के अधिकारियों की होगी। उन्होंने सरकार से आउट सोर्सिंग कर्मचारियों के लिए अतिथि अध्यापकों की तरह से राहत देने की मांग की। इस अवसर पर जिला प्रधान कौशल कुमार यादव, केंद्रीय कमेटी के नेता सुनील कुमार यादव, महेंद्र बोयत, नंदलाल, फूलचंद शर्मा, अत्तर सिंह, बलबीर, भवानी शंकर, सत्यनारायण, मंजीत, भूपेंद्र, नवीन, शमशेर, ललित, मुकेश, सुरेश, सुरेंद्र, सुनील सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित थे।