फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   नप ने लाखों रुपये के डस्टबिन शहर में रखवाएं फिर भी लोग बाहर फेंक रहे हैं कूड़ा,होगा चालान

नप ने लाखों रुपये के डस्टबिन शहर में रखवाएं फिर भी लोग बाहर फेंक रहे हैं कूड़ा,होगा चालान

Sat, 23 Feb 2019 12:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
नप ने लाखों रुपये के डस्टबिन शहर में रखवाएं फिर भी लोग बाहर फेंक रहे हैं कूड़ा,होगा चालान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। नगर परिषद ने शहर में सफाई व्यवस्था बेहतर करने के लिए विभिन्न जगहों पर 20 लाख रुपये के 30 बड़े डस्टबिन रखवाए हैं, ताकि लोग कूड़ा डस्टबिन में ही डालें और शहर साफ रहे। लेकिन, अब भी लोग डस्टबिन में कूूड़ा डालने के बजाय बाहर फेंक रहे हैं। ऐसे में शहर में सफाई में सुधार नहीं हो रहा है। इसे देखते हुए नप निर्धारित जगह पर कूड़ा न डालने वालों का चालान काटने की तैयारी कर रहा है।
शहर में सभी जगहों पर छोटे-बड़े डस्टबिन न होने से लोग मनमानी तरीके से कूड़े को फेंक देते थे। इससे नप को शहर की सफाई रखने में परेशानी आ रही थी। कूूड़ा खुले में होने से लावारिस पशु उसके मुंह मारते रहते थे। इसे देखते हुए नप ने शहर में 30 बड़े डस्टबिन हाल में रखवाया था ताकि लोग कूड़ा इधर-उधर फेंकने के बजाय एक जगह पर डालें। लेकिन, ऐसा नहीं हो पा रहा है। शहर में कई जगहों पर लोग डस्टबिन होने के बावजूद कूड़े को बाहर फेंक रहे हैं। इससे सफाई कर्मचारियों को बाहर के कूड़े को डस्टबिन में रखने के बाद लिफ्ट करना पड़ रहा है। इससे कूड़ा निस्तारण कार्य प्रभावी तरीके से नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि हाल ही में नगर परिषद ने करीब 20 लाख रुपये के 30 बड़े व 200 सेट छोटे डस्टबिन खरीदे हैं। डस्टबिन को उठाने को उठाने के लिए 25 लाख रुपये डंपर रिप्लेसर खरीदा गया है। इस गाड़ी में दो डस्टबिन एक साथ लिफ्ट होता है। अभी 200 सेट छोटे डस्टबिन लगाने का कार्य चल रहा है। इसे पार्क और बाजारों में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मियों की तैनाती करेगा नप
नप की योजना है कि कुछ डस्टबिनों के आसपास सफाई कर्मचारी तैनात कर ऐसे लोगों पर नजर रखी जाए। पहले उन्हें समझाया जाए और नहीं माने तो चालान किया जाए। नप का शहर में गंदगी फैलाने पर चालान करने का अधिकार है। नप 500 रुपये तक का चालान कर सकता है।

यहां रखे गए हैं डस्टबिन
डस्टबिन नागरिक अस्पताल, अनाज मंडी, टीबी अस्पताल, नलापुर, रावका मोहल्ला, जमालपुर, मोटा महादेव, पीरआगा, सलामपुरा, सब्जी मंडी, पुरानी मंडी, मिश्रवाड़ा, सेन चौक, पुरानी सराय, महिला आईटीआई, चितवन वाटिका, बस स्टैंड, आजाद चौक, मेहता चौक, पुल बाजार, किला रोड, खटीक चौक, छोटा-बड़ा तालाब, पीजी कॉलेज, आर्य समाज मंदिर और सुभाष स्टेडियम समेत अन्य जगह शामिल हैं।

पार्षदों को दो सफाई कर्मी मिलेंगे
नप की योजना है कि दोपहर बाद हर वार्ड में दो-तीन सफाई कर्मी पार्षद को दिए जाएं, जिससे वार्ड में जरूरत के अनुसार सफाई करवाई जा सके। सुबह सभी कर्मचारी रूटीन के तहत सफाई कार्य करेंगे। दोपहर बाद उन्हें संबंधित वार्ड में कार्य करना होगा। इसके लिए वार्ड वाइज कर्मचारियों की सूची बनाई जा रही है। नगर परिषद में 25 वार्ड है। इसमें 215 सफाई कर्मचारी है। एक जेसीबी मशीन, आठ छोटी गाड़ी, छह ट्रैक्टर-ट्राली और एक लोडर मशीन है।


वर्जन
शहर में बेहतर सफाई के लिए नप प्रयास कर रहा है। लेकिन, लोगों का पूरा सहयोग नहीं मिल पा रहा है। कई जगहों पर लोग डस्टबिन में कूड़ा नहीं डाल रहे। नप छोटे डस्टबिन भी लगवा रहा है। जरूरत पड़ी तो डस्टबिन के बाहर कूड़ा फेंकने वालों का चालान भी किया जाएगा। दूसरा शहर की सफाई में भी बदलाव किया जा रहा है। हर वार्ड में दोपहर में दो-तीन सफाई कर्मचारी तैनात किए जाएंगे।
- भारती सैनी, चेयरपर्सन, नप।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed