फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   एनएचएम कर्मचारियों ने शुरू की 72 घंटे की भूख हड़ताल, अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

एनएचएम कर्मचारियों ने शुरू की 72 घंटे की भूख हड़ताल, अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

Wed, 20 Feb 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
एनएचएम कर्मचारियों ने शुरू की 72 घंटे की भूख हड़ताल, अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के 15वें दिन जारी रही। चितवन वाटिका में सुबह नौ बजे एनएचएम कर्मचारी संघ के उप प्रधान अशोक, महेश यादव, राकेश लांबा व देवदत्त ने 72 घंटों की भूख हड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान चारों कर्मचारी केवल जल ग्रहण करेंगे। इसके अलावा कर्मचारियों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया।
जिला प्रधान डॉ. पुष्पेंद्र, जिला संयोजक संदीप यादव, महेंद्र बोयत व वैद्य किशन वशिष्ठ ने चारों कर्मचारियों को माला पहनाकर भूख हड़ताल पर बैठाया। भूख हड़ताल पर बैठते समय अशोक नसीबपुर ने कहा कि हम चारों अनशनकारी अंतिम सांस तक कर्मचारियों की मांगे पूरी होने तक लड़ते रहेंगे। वैद्य किशन वशिष्ठ ने कहा कि एनएचएम कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर 15 दिन से हड़ताल पर है और कांग्रेस पार्टी पूर्ण रूप से एनएचएम कर्मचारियों की सभी मांगों का समर्थन करती है।
विज्ञापन

बोयत ने कहा कि प्रदेश के सेहत मंत्री कर्मचारियों की मांगों को नाजायज बताकर अपनी मांगों से पल्ला झाड़ रहे हैं। सरकार को तुरंत हड़ताली कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी मांगों को पूरी करनी चाहिए। हड़ताली कर्मचारी सरकार की पोल खोल अभियान के तहत प्रदर्शन करते हुए महावीर चौक, बस स्टैंड, पार्क गली होते हुए वापिस धरना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान कर्मचारियों ने राहगीरों, दुकानदारों को पंपलेट वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रधान डॉ. पुष्पेंद्र ने बताया कि सिविल सर्जन द्वारा अलग-अलग हथकंड़े अपना कर आंदोलनरत कर्मचारियों को डराया व धमकाया जा रहा है। जिसका कर्मचारी संघ घोर निंदा करती है व मांग करती है कि अधिकारी इस तरह की कायरना हरकत बंद करें। अन्यथा मजबूरन सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर सिविल सर्जन का पुतला दहन करना पड़ेगा। कर्मचारियों ने अनिल विज के विपक्ष में रहते हुए अर्ध नग्न प्रदर्शन की याद दिलाते हुए धरना स्थल पर उन्हीं की अवस्था में अर्धनग्न प्रदर्शन किया। इस दौरान सुरेंद्र यादव व अशोक ने कहा कि सरकार कर्मचारियों को अकेले ना समझे। प्रदेश का प्रत्येक कर्मचारी एनएचएम के आंदोलनकारियों के समर्थन में है।

इस अवसर पर जिला महासचिव विनोद राव, मनोज कुमार, प्रदीप यादव, कुलदीप यादव, हरकेश, संदीप यादव, राजकुमार, नोबत राय, संजू, राजेंद्र पाल, कपिल देव, अशोक, डॉ. सहदेव, घनश्याम, कुलदीप चौहान, धर्मेंद्र वर्मा, दिलबाग श्योराण, सुनील कुमारी, स्नेहलता, डॉ. जिले सिंह, सुशीला देवी, सरिता शर्मा, डॉ. अमित, सुनीता यादव, भोपाल, सुनीता बाई, सुनीता कुमारी, सरिता देवी, कैलाश, टीका बहादुर, संगीता, सुषमा, प्रोमिला, नोबत राय समेत अन्य कर्मचारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed