फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   चलती रेलयात्री गाड़ी में महिला ने दिया बच्ची को जन्म

चलती रेलयात्री गाड़ी में महिला ने दिया बच्ची को जन्म

Tue, 09 Oct 2018 01:09 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
चलती रेलयात्री गाड़ी में महिला ने दिया बच्ची को जन्म
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

निजामपुर। रेवाड़ी-फुलेरा यात्री रेलगाड़ी से नीमकाथाना के लिए जा रही महिला ने सोमवार को ट्रेन में बच्ची को जन्म दिया। जिसे निजामपुर स्टेशन पहुंचने पर स्टेशन मास्टर के सहयोग से निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। जहां मां और बच्ची स्वस्थ होने पर चिकित्सकों से उन्हें कुछ समय बाद ही डिस्चार्ज कर दिया गया।
निजामपुर स्टेशन मास्टर जेएस यादव ने बताया कि सुबह करीब सात बजकर 15 मिनट पर अमरपुर जौरासी के स्टेशन मास्टर सोहनलाल वर्मा से जानकारी मिली थी कि रेवाड़ी से फुलेरा जाने वाले यात्री रेलगाड़ी में एक महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई है। इसलिए जल्द उपचार के लिए चिकित्सक का प्रबंध किया जाए। इसकी सूचना निजामपुर में फतेहसिंह अस्पताल की महिला चिकित्सक नीलम को दी। परंतु महिला ने स्टेशन पहुंचने से पूर्व ही बच्ची को जन्म दे दिया। ट्रेन सात बजकर 18 मिनट पर ट्रेन निजामपुर स्टेशन पहुंची। जहां पहले से तैनात कर्मचारी मनोज, मीना व राकेश कुमार की मदद से जच्चा-बच्चा को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। परंतु जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वास्थ्य होने पर चिकित्सकों ने करीब साढ़े 10 बजे उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, निजामपुर स्टेशन मास्टर जेएस यादव ने बच्ची को 121 रुपये और मां को मिठाई का डिब्बा देकर बधाई दी। कुरानली नामक महिला असम के गुवाहाटी की रहने वाली है। महिला व उसका परिवार राजस्थान के पाटन में मजदूरी का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed