फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   आसरावास सब स्टेशन पर ग्रामीणों ने दिया तीन घंटे धरना

आसरावास सब स्टेशन पर ग्रामीणों ने दिया तीन घंटे धरना

Thu, 12 Apr 2018 11:28 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
आसरावास सब स्टेशन पर ग्रामीणों ने दिया तीन घंटे धरना
24 घंटे विद्युत आपूर्ति नहीं होने पर ग्रामीण ने दिया धरना
विज्ञापन

नांगल चौधरी। निगम की शर्तानुसार आसरावास गांव में 24 घंटे बिजली सप्लाई नहीं होने से ग्रामीणों ने सब स्टेशन पर तीन घंटे तक धरना दिया। वीरवार सुबह 8 बजे ग्रामीणों ने बैठक की। इसके बाद ग्रामीणों ने निर्धारित बिजली आपूर्ति सप्लाई के लिए करीब 9 बजे सब स्टेशन पर धरना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे विभाग के जेई सत्यपाल ने ग्रामीणों की समस्या सुनी और उच्चाधिकारियों से बात करने के बाद ग्रामीणों को 15 दिन में समाधान का आश्वासन दिया। सहमति होने पर ग्रामीणों ने 11.30 बजे धरना खत्म कर दिया।
धरने पर बैठे प्रधान सतीश रावत ने बताया कि आसरावास पंचायत द्वारा सब स्टेशन स्थापित करने के लिए बिजली निगम को निशुल्क जमीन मुहैया करवाई थी। जिसके लिए विभाग ने ग्रामीणों को 24 घंटे बिजली सप्लाई का भरोसा दिया था। किंतु सब स्टेशन स्थापित करने के बाद निगम निर्धारित शर्तों को भूल गया। करीब तीन साल बीतने के बावजूद उपभोक्ताओं को सीटी लाइन की सुविधा नसीब नहीं हुई। रात को करीब 10 बजे तक बिजली सप्लाई चालू रहती है। इसके बाद पूरी रात गर्मी एवं मच्छरों का सामना करना पड़ता है। 24 घंटे में मुश्किल से 5-6 घंटे बिजली मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि गांवों की वाटर सप्लाई बिजली पर निर्भर है। बिजली नहीं आने पर गांवों में पेयजल संकट बढ़ गया है। ग्रामीणों को वाटर टैंकर या अन्य दूर-दराज के बोरवेल से पेयजल व्यवस्था करनी पड़ रही है। समाधान के लिए निगम के एसडीओ से मोबाइल पर संपर्क के प्रयास किए गए। किंतु उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की, जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने वीरवार सुबह सतीश रावत की अध्यक्षता में बैठक की। आपसी सहमति होने के बाद सब स्टेशन के मुख्य द्वार पर धरना शुरू किया। सूचना पाकर करीब 10 बजे थाना प्रभारी तेजबीर मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के संज्ञान में लाकर समाधान कराने का आश्वासन दिया। किंतु ग्रामीणों ने एसएचओ के आश्वासन को नकार दिया और निगम के अधिकारी मौके पर बुलाने की जिद्द करने लगे। इसके बाद कनिष्ठ अभियंता सत्यपाल सिंह धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद 15 दिन में समाधान का भरोसा दिया।
विज्ञापन


निशुल्क जमीन देने के बावजूद 24 घंटे बिजली नहीं मिलने से नाराज ग्रामीण धरने पर बैठ गए थे। समाधान के लिए पंचायत का प्रस्ताव लेकर उच्चाधिकारियों को भेज दिया है। अगले 10-15 दिन में समाधान प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सत्यपाल सिंह, जेई बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed