{"_id":"5a8b23304f1c1b0a7b8b8093","slug":"171519067952-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 साल बाद लोगों को मिलेंगे नए राशनकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 साल बाद लोगों को मिलेंगे नए राशनकार्ड
Updated Tue, 20 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
12 साल बाद लोगों को मिलेंगे नए राशनकार्ड
नारनौल। 12 साल के लंबे इंतजार के बाद पुराने उपभोक्ताओं के नए राशन कार्ड जल्द ही मिलने की उम्मीद है। जिले में करीब 92 हजार 222 उपभोक्ताओं के राशन कार्ड जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के पास पहुंच चुके हैं। जिनकी छटनी का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही विभाग द्वारा जिले के प्रत्येक खंड में उपभोक्ताओं को नए राशन कार्ड वितरित किए जाएंगे। नए राशन कार्ड पर आधार कार्ड नंबर भी प्रिंट है। वहीं, विभाग की ओर से अभी नए उपभोक्ताओं के राशन कार्ड बनाने संबंधित कोई अधिसूचना जारी नहीं है।
वर्ष 2005-2006 के बाद से प्रदेशभर में नए राशन कार्ड नहीं बनाए गए हैं। करीब 12 साल से उपभोक्ताओं के केवल राशन कार्ड से नाम काटने व जोड़ने अथवा गुम हो जाने की सूरत में विभाग डुप्लीकेट राशन कार्ड दिया जाता रहा है। 12 साल की लंबी समय अवधि के चलते उपभोक्ताओं के राशन कार्ड पूरी तरह से खराब हो चुके थे और कई के कार्ड गुम हो चुके हैं। ऐसे उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही थी।
तीन श्रेणियों में बने नए राशन कार्ड
खाद्य आपूर्ति विभाग ने एपीएल (हरा कार्ड) को छोड़कर अन्य तीनों श्रेणियों के कार्ड तैयार करवाए है। इनमें 17429 एएवाई (गुलाबी), 32970 बीपीएल (पीला कार्ड) और 41823 ओपीएच (खाकी कार्ड) शामिल है। मार्च-अप्रैल माह में डिपो धारकों के माध्यम से राशनकार्ड उपभोक्ताओं को यह वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
नए राशन कार्ड का शुल्क
एएवाई (गुलाबी) 05 रुपये
बीपीएल (पीला) 10 रुपये
ओपीएच (खाकी) 15 रुपये
एपीएल (हरा) 20 रुपये
भविष्य में आनलाइन बनेंगे नए राशन कार्ड
विभागीय अधिकारियों के अनुसार भविष्य में नए राशन कार्ड बनाने, नाम जुड़वाना, कटवाना या फिर स्थानांतरण आदि कार्य आनलाइन ही किए जाएंगे। जिले में भी इस आनलाइन प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रक्रिया शुरू होने पर राशन कार्ड से संबंधित किसी प्रकार के कार्य सरल पोर्टल ई-दिशा, अटल सेवा केंद्र, कॉमन सर्विस सेंटर व विभाग के राशन कार्ड प्रीप्रेशन केंद्र पर जाकर उपभोक्ता आवेदन कर सकेगा। इसके लिए उपभोक्ता को आधार कार्ड लेकर जाना होगा। बिना आधार कार्ड एंट्री दर्ज नहीं हो सकेगी।
जिले के 92 हजार 222 एएवाई, बीपीएल व ओपीएच उपभोक्ताओं को जल्द ही प्रिंटेड नए राशन कार्ड वितरित किए जाएंगे। नए राशन कार्ड विभाग के पास आ चुके हैं। जिनका छटनी का कार्य किया जा रहा है। आगामी माह में डिपो धारकों के माध्यम से उपभोक्ताओं को नए राशन कार्ड वितरित किए जाएंगे। वहीं नए उपभोक्ताओं के राशन कार्ड बनाने संबंधित विभाग से अभी कोई सूचना नहीं आई है।
-अरुण सैनी, खाद्य आपूर्ति विभाग के शहरी निरीक्षक नारनौल