{"_id":"5a8b23284f1c1bd34b8b9aa3","slug":"171519067944-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम के जेई को देना होगा खराब ट्रांसफार्मरों का ब्यौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम के जेई को देना होगा खराब ट्रांसफार्मरों का ब्यौरा
Updated Tue, 20 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम के जेई को देना होगा खराब ट्रांसफार्मरों का ब्यौरा
महेंद्रगढ़। दक्षिण हरियाणा बिजली निगम महेंद्रगढ़ मंडल के अंतर्गत आने वाले जेई को खराब ट्रांसफार्मरों का ब्यौरा देेना होगा। विभाग ने इस पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। निगम के एक्सईएन ने सभी जेई को नोटिस जारी कर 31 मार्च तक ब्यौरा मांगा है। निर्धारित समय पर ब्यौरा नहीं देने पर जेई के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
कि बिजली निगम के बहुत से ट्रांसफार्मर डैमेज पड़े हैं। इन ट्रांसफार्मरों का किसी भी अधिकारी के पास कोई लेखा जोखा नहीं है। ट्रांसफार्मर डैमेज होने पर नया ट्रांसफार्मर ले आते हैं किंतु खराब ट्रांसफार्मर को स्टोर में जमा नहीं करवाते। इस प्रकार के लगभग 100 से अधिक ट्रांसफार्मर निगम के पास पड़े हैं जिनको अभी तक स्टोर में जमा नहीं करवाया गया है, जो इधर-उधर पड़े हैं। अधिकारी अब इनके खिलाफ कार्रवाई के मूड में दिख रहे हैं। इसी मामले में एक्सईएन ने ट्रांसफार्मरों का कार्यभार देख रहे सभी जेई एक माह का वेतन रोक लिया है। साथ ही 31 मार्च तक पूरा ब्यौरा देने के लिए नोटिस जारी किए हुए हैं।
कर्मचारियों के पास लाखों रुपयों का बकाया
अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार बिजली निगम के जेई एवं एसडीओ के मिसलेनियस खाते खोले जाते हैं। वित्तीय वर्ष की क्लोजिंग के समय निगम के कर्मचारियों के पास रुपया बकाया रह जाता है तो वो उनके खाते में डाल दिए जाते हैं। इस प्रकार निगम के कई कर्मचारियों के पास लाखों रुपये बकाया है।
विज्ञापन
अधिकारियों को नहीं पता कहां पड़ेे हैं खराब ट्रांसफार्मर
निगम के किसी भी अधिकारी को नहीं पता खराब ट्रांसफार्मर कहां-कहां पड़े हैं। श्रीकृष्णा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के नजदीक चार ट्रांसफार्मर पड़े हैं जिनमें दो मिट्टी के नीचे दबे हुए हैं। इन ट्रांसफार्मरों के बारे में किसी भी अधिकारी को पता नहीं है। इस प्रकार बिजली निगम के कर्मचारियों की लापरवाही अन्य स्थानों पर भी देखी जा सकती है। इसके अलावा बिजली निगम की कॉलोनी तथा परिसर में भी बहुत से डैमेज ट्रांसफार्मर पड़े हैं जिनकी कोई गिनती नहीं है।
एक के खिलाफ हो चुकी है एफआईआर
निगम के एक्सईएन जेपी दहिया ने बताया कि महेंद्रगढ़ मंडल के अंतर्गत लगभग 17 जेई हैं। जेई के पास ही ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य होता है। उन्होंने बताया कि सभी जेई का मिसलेनियस खाता खोला हुआ है जिनके खाते में लाखों रुपये बकाया है। एक जेई का अभी यहां तबादला हो चुका है जिसके खाते में 15 से 20 लाख रुपये निगम के बकाया है। उसके खिलाफ निगम सख्त कार्रवाई कर रहा है। लेखा जोखा प्रस्तुत न करने पर इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जेई एवं एसडीओ को खराब ट्रांसफार्मर का ब्यौरा देना होगा। इसके लिए निगम ने 31 मार्च तक जवाब देने के लिए नोटिस जारी किया है। अगर 31 मार्च तक जवाब नहीं दिया गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बारे में उच्च अधिकारियों को भी सूचित किया गया है।
-जेपी दहिया, एक्सईएन महेंद्रगढ़