फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   महेंद्रगढ़ में शनिवार को होगा कांग्रेस का रोड शो

महेंद्रगढ़ में शनिवार को होगा कांग्रेस का रोड शो

Sat, 03 Feb 2018 01:44 AM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ में शनिवार को होगा कांग्रेस का रोड शो
महेंद्रगढ़ में शनिवार को होगा कांग्रेस का रोड शो
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर शनिवार को महेंद्रगढ़ मेंकांग्रेस द्वारा रोड शो का आयोजन कर इसका विरोध किया जायेगा। लोकसभा सांसद चौ. दीपेंद्र सिंह हुड्डा व पूर्व सीपीएस राव दान सिंह प्रस्तावित रोड शो का नेतृत्व करेंगे। ये जानकारी शुक्रवार को पूर्व सीपीएस राव दान सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार पेट्रोल एवं डीजल के मूल्यों पर अंकुश लगाने में असफल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों को लेकर हर तीन महीने में समीक्षा की जाती थी मगर भाजपा सरकार गुपचुप तरीके से पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ा रही है। इससे लोगों में भारी रोष व्याप्त है। श्री सिंह ने कहा कि पेट्रोल व डीजल के दामों में बढ़ोतरी से खाद्य पदार्थों के मूल्यों से लेकर दैनिक उपयोग में आने वाली हर वस्तु के दाम बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट का भाड़ा बढ़ेगा तो इससे हर वस्तु के दाम बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed