{"_id":"59c16c8b4f1c1bb2688b56da","slug":"171505848459-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में बिंदु की टीम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में बिंदु की टीम ने मारी बाजी
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बिंदु की टीम ने मारी बाजी
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को अंग्रेजी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. एल.एन. शर्मा ने प्रतियोगिता में छह टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बिंदु, निशा एवं देवेंद्र यादव (एमए अंग्रेजी) की टीम ने प्रथम स्थान, पंकज, मंजीत यादव और अनु (एमएससी) की ने द्वितीय एवं युद्धवीर, एम.ए. अंग्रेजी, समीर सिवाच व ललित सैनी बी.ए. ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज मास्टर की भूमिका डॉ. मुकेश कुमार ने निभाई। प्राचार्य एल.एन. शर्मा ने विद्यार्थियों को विद्यालय की समस्त गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया। अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष बी.आर. यादव ने प्राचार्य एवं सभी स्टॉफ सदस्यों को आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रो. एसके जोशी, डॉ. महेश सिंह, पिंकी यादव, रितु शर्मा, कुसुमलता, सुनील आदि मौजूद रहे।