फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   सांसद सैनी की सभा से पूर्व हुई गुंडागर्दी का जवाब देगी जनता : पायलट

सांसद सैनी की सभा से पूर्व हुई गुंडागर्दी का जवाब देगी जनता : पायलट

Sun, 17 Sep 2017 01:23 AM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
सांसद सैनी की सभा से पूर्व हुई गुंडागर्दी का जवाब देगी जनता : पायलट
सांसद सैनी की सभा से पूर्व हुई गुंडागर्दी का जवाब देगी जनता : पायलट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। लोकतंत्र सुरक्षा मंच के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश राव पायलट ने कहा कि 14 सितंबर को गांव सेरधा (कैथल) में जिस तरह से एक जाति विशेष के गुंडों ने सांसद राजकुमार सैनी की जनसभा से पहले उपद्र किया, उससे लोकतंत्र की हत्या हुई है।
राव रमेश पायलट शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि फरवरी 2016 में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान विशेष जाति के लोगों ने हरियाणा को जलाया था। 14 सितंबर को उसी जाति के लोगों ने सांसद राजकुमार सैैनी को अपने क्षेत्र के गांव में जाने से रोकने को लेकर गुंडागर्दी की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पूरा हरियाणा लोकतांत्रिक तरीके से इन लोगों को जवाब देगा। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की सांसद राजकुमार सैनी तुरंत जेड प्लस सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें।
विज्ञापन

पायलट ने कहा कि सांसद सैनी किसी जाति के खिलाफ ना होकर सभी जातियों को उनकी जनसंख्या के हिसाब से 100 प्रतिशत देने की मांग कर रहे हैं। वह हर घर में सरकारी नौकरी, विकास के लिए जनसंख्या पर नियंत्रण के लिए हम दो हमारे दो, किसान एवं मजदूरों की भलाई के लिए मनरेगा को किसान से जोड़ने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर 2017 को जींद की धरती पर समानता सम्मेलन में प्रदेश के 10 लाख लोग पहुंच कर राजकुमार सैनी की प्रदेश में चलाई जा रही इस मुहिम को अपना समर्थन देंगे। इस मौके पर यादव सभा के प्रधान डॉ प्रेम राज यादव, हरियाणा यादव महासभा के जिला अध्यक्ष रमेश बोहरा, उपाध्यक्ष धर्मबीर झूक, संजय राव रिवासा, बहादुर सिंह थानेदार, लाला राम नांगल सिरोही, कैप्टन राजेंद्र यादव खेड़ा, सूबेदार गूगन सिंह बचीनी, रंगराव रिवासा, परमजीत एडवोकेट, नितेश यादव, प्रो. बस्ती राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed