{"_id":"59b8334a4f1c1bed7f8b65c1","slug":"171505243978-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ
Updated Wed, 13 Sep 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक दिवसीय जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा मानव संसाधन मंत्रालय भारत सरकार तथा हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद् के सौजन्य से कला उत्सव के शीर्षक एक भारत बढे़ भारत के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नृत्य, संगीत, थियेटर तथा दृश्य कला की स्पर्धाएं हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा परियोजना अधिकारी कपिल पूनिया ने सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्राचार्य आरपी कौशिक ने की। विशिष्ट अतिथि एपीसी प्रेम सिंह थे। मंच संचालन डॉ. ईश्वरचंद शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि कपिल पूनिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से न केवल आगे बढ़ने की ललक होती है अपितु इनसे एक विशेष प्रकार की दक्षता उत्पन्न होकर व्यक्तित्व का भी निर्माण होता है। विद्यार्थियों को स्वरूचि तथा क्षमता के अनुरूप किसी न किसी प्रतियोगिता में अवश्य भाग लेना चाहिए। विद्यालय प्रधानाचार्य आरपी कौशिक ने कहा कि प्रतियोगिता में सभी टीमों ने अच्छी तैयारी की है। नृत्य प्रतियोगिता में राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की टीम ने उत्कृष्ट प्रथम, संगीत में यूरेको पब्लिक स्कूल नारनौल ने प्रथम, नाटक में जीआर इंटरनेशनल स्कूल कनीना व दृश्य कला में जीआर स्कूल कनीना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल की भूमिका वेदप्रकाश, योगेश वर्मा, प्रदीप, रेखा, रामबिलास सैनी, मुकुल गुप्ता, रतनलाल, देवेंद्र सैनी ने निभाई। उन्होंने बताया कि प्रथम स्थान पर रहने वाली सभी टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।