फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   कथा से पूर्व निकाली कलश यात्रा

कथा से पूर्व निकाली कलश यात्रा

Wed, 13 Sep 2017 12:39 AM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
कथा से पूर्व निकाली कलश यात्रा
कथा से पूर्व निकाली कलश यात्रा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। श्रीराम कृष्ण मंडल खड़खड़ी द्वारा आयोजित भक्त माल कथा से पूर्व मंगलवार को श्री ठाकुर जी मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। नरहरी दास महाराज के नेतृत्व में 101 महिलाओं ने बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा में भाग लिया। यात्रा से पूर्व विद्वान पंडितों ने मुख्य यजमान सचिन बंसल, नरसिंह दास, बजरंग दास, ओमप्रकाश, रमेश बंसल, घनश्याम बंसल परिवार से पूजन कराया। इसके बाद कलश यात्रा शुरू हुई। यह शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों से होती हुई कथा स्थल कल्लूमल बगीची पहुंची। यहां कथा वाचक नरहरी दास ने श्रद्धालुओं को बताया कि सच्चे भक्तों का स्थान भगवान से भी ऊपर है। भक्त प्रहलाद को बचाने भगवान ने नरसिंह अवतार लिया। कलश यात्रा में शशि बंसल, रामदुलारी, अनीता, अन्नु बंसल, गीता, सुरेश बंसल, महेश एडवोकेट, रवींद्र बंसल, संदीप भोलू, सीयाराम पंसारी, विपिन शास्त्री आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed