फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   सतनाली में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता शुरू

सतनाली में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता शुरू

Tue, 12 Sep 2017 01:08 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
सतनाली में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सतनाली मंडी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सतनाली में 52वीं राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को हो गया। इस कार्यक्रम में शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा मुख्य अतिथि थे, जबकि अध्यक्षता जिला उपायुक्त राजनारायण कौशिक ने की। इस प्रतियोगिता में खो-खो, वॉलीबॉल, योग और बेसबाल की स्पर्धाओं में करीब 1500 लड़के और 1500 लड़कियां भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो. रामबिलास शर्मा ने खिलाड़ियों की मार्च पास्ट की सलामी ली और उन्हें शपथ दिलवाई।
प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि हरियाणा की आबादी भारत की कुल आबादी का करीब 2.5 प्रतिशत है। छोटा प्रदेश होने के बावजूद हमारे खिलाड़ी लगभग हर अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। यह हमारे खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत का ही नतीजा है कि आज देश में जहां भी खेलों का जिक्र होता है तो हरियाणा का नाम सबसे ऊपर आता है।
विज्ञापन

जिले के सरकारी स्कूलों में लगेंगे आरओ और वाटरकूलर
प्रो. रामबिलास शर्मा ने इस दौरान महेंद्रगढ़ जिले के सभी 730 सरकारी विद्यालयों में आरओ फिल्टर और वाटर कूलर लगाने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि रेयान इंटर नेशनल स्कूल के प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने खेल और खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन योजनाएं बनाई हैं। सरकार चाहती है कि प्रदेश के खिलाड़ियों को हर सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। सरकार ने प्रदेश में विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण देने के लिए कोच की भर्ती पूरी कर ली गई हैं। सरकार के निर्णय के तहत विभिन्न गांवों में व्यायामशालाएं और स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। खिलाड़ियों के लिए खेलों के सामान की व्यवस्था करने का भी निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों की प्रतिभा को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वालों दी जाने वाली राशि भी पहले से ज्यादा कर दी गई है। अब ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता को छह करोड़, रजत पदक विजेता को चार करोड़ और कांस्य पदक विजेता को दो करोड़ रुपये की राशि का पुरस्कार दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑन लाइन तबादला नीति की मांग अन्य प्रदेशों में भी
प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि शिक्षा विभाग हरियाणा ने ऑन लाइन तबादला नीति से हजारों अध्यापकों का तबादला कर निष्पक्षता व पारदर्शी कदम उठाया है। इस तबादला नीति का अनुसरण करने के लिए देश के करीब 15 राज्यों के शिक्षा विभाग ने उनसे संपर्क कर इस साफ्टवेयर की मांग की है।


बच्चों के साथ ली सेल्फी
हरियाणा के शिक्षा मंत्री ने प्रदेश के सभी जिलों से आए खेल प्रतिभागियों की इच्छा का सम्मान करते हुए उनके साथ सेल्फी ली। प्रो. शर्मा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले 500 छात्र-छात्राओं को एक-एक हजार रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर एसडीएम महेंद्रगढ़ विक्रम आईएएसए, जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश लावनिया, बीईओ बिजेंद्र श्योराण, नोडल अधिकारी डॉ. नंद भारद्वाज, एसडीओ प्रदीप यादव, भूप सिंह सिवाच आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed