{"_id":"59ac500e4f1c1be8278b4fe1","slug":"171504464910-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुमंतू बस्ती में रहने वाले लोगों के लिए आवासीय जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुमंतू बस्ती में रहने वाले लोगों के लिए आवासीय जरूरी
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमंतू बस्ती में रहने वाले लोगों के लिए आवासीय जरूरी
अमर उजाला ब्यूमरो
मंडी अटेली। राज्य स्तरीय 66 वें विमुक्ति दिवस समारोह पर रविवार को घुमंतू जाति कल्याण संघ ने अनेक समुदाय के लोगों को जागरूक किया। संघ के देवेंद्र बावरिया ने बताया कि संघ के गाड़ियां लुहार, बाजीगर, बंजारा, नट, बावरिया आदि जाति के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने पूरे हरियाणा में समाज के विकास के लिए नुक्कड़ जनसभा कर लोगों को जागरूक किया। सामाजिक तौर पर पिछले 58 वर्षों से इन जातियों के पास कोई भी स्वास्थ्य सेवा, बीपीएल राशन कार्ड नहीं है। सरकारी तौर पर इनके निवास के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने सभी जिलों में घुमंतू जातियों का सर्वे किया और रैली के माध्यम से न्योता दिया। इसमें अटेली शहर भी शामिल है। संघ के इस सर्वे में मास्टर धर्मेंद्र ने सहयोग किया। साथ ही सरकार से मांग की कि अस्थाई निवास करने वाले इन लोगों को स्थायी रूप से निवास बनाकर दिए जाएं।