फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   सुनसान दिखा बाजार, रविवार सा रहा माहौल

सुनसान दिखा बाजार, रविवार सा रहा माहौल

Sun, 27 Aug 2017 12:52 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
सुनसान दिखा बाजार, रविवार सा रहा माहौल
सुनसान दिखा बाजार, कम निकले लोग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। डेरा सच्चा सौदा के गुरमीत राम रहीम को साध्वी यौन शोषण के मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद दूसरे दिन शनिवार को शहर के अधिकांश शिक्षण संस्थान बंद रहे। चौथा शनिवार होने की वजह से शनिवार को बैंक भी बंद थे। किसी भी अप्रिय घटना के अंदेशे से लोग भी घरों से कम ही निकले। ऐसे में शनिवार के दिन नारनौल के बाजार सुनसान रहे। शनिवार का दिन दोपहर से पहले तक सामान्य रहा, लेकिन शाम होने तक ऐसा लगने लगा जैसे रविवार हो।
महेंद्रगढ़ जिला शांतिप्रिय है। यहां जाट आंदोलन में भी ज्यादा हंगामा नहीं हुआ था। हालांकि, डेरा प्रमुख के घटनाक्रम के बाद जिले के लोग सहमे जरूर हैं। प्रशासन भी अपने स्तर पर कार्रवाई कर रहा है। शुक्रवार शाम को उपायुक्त ने ऐतिहात के तौर पर शनिवार को सभी शिक्षण संस्थान बंद रखने के आदेश जारी कर दिए थे। इससे शहर में ज्यादा चहलकदमी दिखाई नहीं दी। दोपहर बाद शहर की कोचिंग संस्थान भी पुलिस ने बंद करा दिए।
विज्ञापन

नहीं हो रहे धरने प्रदर्शन
जिले में धारा 144 लगने के कारण अकसर शनिवार को विभिन्न संगठनों के होने वाले धरने, प्रदर्शन और बैठक भी नहीं हुए। धारा 144 लगने के बाद किसी प्रकार का राजनैतिक कार्यक्रम भी नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरनेट बंद होने से व्यापारी परेशान
इंटरनेट सेवा बंद होने के से व्यापारियों को परेशानी हो रही है। व्यापारी विनय जिंदल, मनोज अग्रवाल, मोहित जिंदल, राहुल वर्मा आदि ने बताया कि जीएसटी भरने की अंतिम तिथि नजदीक है, लेकिन दो दिन से डाटा कार्ड नहीं चल रहा। ऐसे में वे अपना जीएसटी नहीं भर पा रहे। अंतिम तिथि के बाद हर रोज जुर्माना लगेगा। इससे ज्यादा परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed