{"_id":"5995d38c4f1c1bdb688b46b2","slug":"171502991244-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेखपुरा के बसंत सैनी ने अमेरिका में किया भारत का नाम रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेखपुरा के बसंत सैनी ने अमेरिका में किया भारत का नाम रोशन
Updated Thu, 17 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसंत ने अमेरिका में किया भारत का नाम रोशन
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। अमेरिका में आयोजित वर्ल्ड पुलिस गेम्स में नारनौल के पास गांव शेखपुरा निवासी बंसत सैनी ने तीरंदाजी प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल प्राप्त कर गांव और देश का नाम रोशन किया है। अमेरिका में चल रहे वर्ल्ड पुलिस गेम्स में मंगलवार रात को तीरंदाजी प्रतियोगिता में बंसत सैनी का मुकाबला फ्रांस के खिलाड़ी से हुआ। इसमें बंसत सैनी ने फ्रांस के खिलाड़ी को मात देकर सिल्वर मेडल जीता। इस संबंध में बंसत सैनी के भाई करण सैनी ने बताया कि बंसत ने 10 साल पहले तीरंदाजी की शुरुआत नारनौल में स्थित बाल भवन में कोच सुरेंद्र शर्मा की देखरेख में की थी। इसके बाद उसने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में कई मेडल प्राप्त किए। इसके बाद बंसत सैनी का चयन केंद्रीय रिजर्व पुलिस में हो गया। चार साल से वह केंद्रीय रिजर्व पुलिस में रहकर तैयारी कर रहे थे। करण सैनी ने बताया कि आल इंडिया नेशनल पुलिस गेम्स रांची में बसंत सैनी का चयन वर्ल्ड पुलिस गेम्स के लिए हुआ था। इसमें बसंत सैनी सिल्वर मेडल प्राप्त किया था। अमेरिका से बसंत सैनी 18 अगस्त को दिल्ली पहुंचेंगे।