फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   शिक्षा विभाग की ओर से हुई ताइक्वाडो प्रतियोगिता

शिक्षा विभाग की ओर से हुई ताइक्वाडो प्रतियोगिता

Thu, 17 Aug 2017 11:00 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा विभाग की ओर से हुई ताइक्वाडो प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। शिक्षा विभाग की ओर से बुधवार को निजामपुर रोड स्थित पैंथर ताइक्वाडों एकेडमी नारनौल में जिला स्तरीय ताइक्वाडों प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश लावणिया ने किया। लावणिया ने खिलाड़ियों को इस प्रकार की प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए नशे से दूर रहने की अपील की।
इस प्रतियोगिता में अंडर-14, 17 व 19 आयु वर्ग के विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें लड़कियों की अंडर-14 आयु के 29 से 32 भार वर्ग में अनामिका प्रथम तथा 35 से 38 भार वर्ग में खुशी प्रथम रही। वहीं अंडर-17 आयु के 41 से 44 भार वर्ग में साक्षी, 44 से 48 भार वर्ग में तान्या तथा 48 से 52 भार वर्ग में अमनदीप प्रथम रही। इसी आयु वर्ग के 32 से 35 भार वर्ग में सिमरन प्रथम, 35 से 38 भार वर्ग में पूजा बाई व अंकिता प्रथम व द्वितीय तथा 38 से 41 भार वर्ग में सोनिया प्रथम व सलोनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा 52 से 56 भार वर्ग में सुजाता प्रथम रही। जबकि अंडर-19 आयु के 40 किलो वर्ग से कम नीतू सैनी प्रथम, प्रमिला द्वितीय, 40 से 43 भार वर्ग में प्रियंका प्रथम व मोनिका द्वितीय तथा 43 से 46 भार वर्ग में प् िया, प्रसव व रीना क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रही। इसी आयु वर्ग में 46 से 50 भार वर्ग में नीतू तथा 50 से 54 भार वर्ग में लक्ष्मी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

लड़कों की अंडर-14 आयु वर्ग में 27 किलो भार में रितिक प्रथम, 27 से 29 भार वर्ग में नरेंद्र, निखिल, रोहित व रोहित कुमार प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा चतुर्थ स्थान पर रहे। 29 से 39 भार वर्ग में वासुदेव प्रथम, गौरव द्वितीय, भव्य तृतीय तथा दीपक ने चतुर्थ स्थान हासिल किया। 32 से 35 भार वर्ग में हरमनजोत, सुनील व कार्तिक ने पहला, दूसरा व तीसर स्थान प्राप्त किया। वहीं 35 से 38 किलो भार वर्ग में केशव प्रथम, विवेक द्वितीय तथा गौरव तृतीय स्थान पर रहे। 38 से 41 भार वर्ग में लोकेश विजेता रहा। जबकि 41 किलो भार वर्ग से अधिक में अमन ने पहला, आशीष ने दूसरा, पंकज ने तीसरा तथा मयंक ने चौथा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 आयु के 41 से 44 किलो भार वर्ग में सचिन, स्वातेज, मनीष तथा भूपेंद्र क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा चतुर्थ स्थान पर रहे। 44 से 48 भार वर्ग में हिमांशु ने प्रथम, अजय ने द्वितीय, ओमपाल ने तृतीय तथा हमेंद्र ने चतुर्थ स्थान हासिल किया। इसी प्रकार 48 से 52 किलो भार वर्ग में राहुल पहले, साहिल दूसरे, लोकेश तीसरे तथा आयुष तीसरे स्थान पर रहा। 52 से 56 भार वर्ग में देवेंद्र, मनीष, कृष्ण व तनिष्क विजेता रहे। 56 से 60 भार वर्ग में राज सिंह, धीरज व लक्ष्य ने पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। 64 किलो भार से अधिक में रोहित पहले व अमन चौधरी दूसरे स्थान पर रहा। 66 से 70 किलो भार में पारुल व अंकित ने पहला व दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-19 आयु के 46 से कम किलो भार वर्ग में कमल, तुषार, हरप्रीत व साहिल प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा चतुर्थ स्थान पर रहे। 46 से 50 भार वर्ग में रिंकू प्रथम, 50 से 54 किलो भार वर्ग में अमित प्रथम, भवेश द्वितीय, अमितपाल तृतीय तथा अजय चतुर्थ ने स्थान प्राप्त किया। वहीं 54 से 58 भार वर्ग में प्रवेश, 58 से 62 में विकास तथा 62 से 66 किलो भार वर्ग में रितिक ने जीत हासिल की। इस अवसर पर सैनी स्कूल के प्राचार्य नेतराम सैनी, एईईओ हंसराज गुर्जर व मनीष शर्मा सहित अनेक खिलाड़ी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed