फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   हाउस टैक्स जमा न कराने पर 100 बकायेदारों की प्रॉपटी होगी सील

हाउस टैक्स जमा न कराने पर 100 बकायेदारों की प्रॉपटी होगी सील

Thu, 04 Apr 2019 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
हाउस टैक्स जमा न कराने पर 100 बकायेदारों की प्रॉपटी होगी सील
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। नगर परिषद प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करने वाले बडे़ बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। ऐसे बकायेदारों द्वारा 31 मार्च तक टैक्स जमा न करने पर नगर परिषद प्रॉपटी सील करने तक की तैयारी में है। ऐसे करीब 100 बकायेदारों को नप ने अंतिम नोटिस भेजा है।
नगर परिषद के अंतर्गत आने वाली कॉमर्शियल और रिहायशी भवनों के प्रॉपर्टी टैक्स के बकायेदारों को 31 अगस्त तक टैक्स जमा करने के लिए 30 फीसदी की छूट दी गई थी। दो माह के अंदर नप को करीब 60 लाख रुपये टैक्स के जमा हुए। अभी भी करीब 100 ऐसे बकायेदार है जो छूट का लाभ नहीं लिया और टैक्स जमा कराने से दूर रहे। ऐसे प्रॉपर्टी मालिकों को नप ने 31 मार्च तक का मोहलत दिया था। अब नप ऐसे प्रॉपर्टी मालिकों पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। जिससे करीब नौ करोड़ों रुपये के टैक्स को जमा कराया जा सके। बता दें कि टैक्स वसूली के लिए नप ने पहले करीब 500 लोगों को नोटिस जारी किया था। जिसके बाद काफी लोगों ने पैसे जमा कराए लेकिन बड़े बकायेदारों ने गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन

इसे देखते हुए नप ने करीब 200 लोगों को टैक्स जमा कराने के लिए अंतिम नोटिस भेजी हैं। जिससे की बड़े बकायेदारों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। इसके बाद छूट का लाभ लेकर 31 मार्च तक काफी लोगों ने टैक्स जमा कराया था। नप के बकायेदारों में सरकारी संस्थान, मैरिज हाल, निजी स्कूल, अस्पताल समेत अन्य संस्थान शामिल है। इसमें कुछ ऐसे संस्थान भी जो लंबे समय से टैक्स जमा नहीं कराया हुआ है और लाखों रुपये बकाया है। नप विकास कार्यो को लेकर पूरी तरह से सरकार पर निर्भर है, क्योंकि उसके पास पैसे नहीं है। टैक्स कलेक्शन होने से नप को छोटे कार्य स्थानीय स्तर पर पूरा करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ बड़े बकायेदार
सरकारी संस्थानों पर 4.5 करोड़, मैरिज हालों पर 35 लाख, स्कूलों पर 80 लाख, व्यवसायिक संस्थानों पर पांच करोड़ व निजी अस्पतालों से 15 लाख रुपये बकाया है।

लोगों को छूट के साथ 31 मार्च का समय दिया गया था। बड़े बकायेदारों की प्रॉपर्टी सील की जल्द कार्रवाई की जाएगी। जिससे की बकाये पैसे वसूले जा सके।
- भारती सैनी, चेयरमैन, नप नारनौल।

शहर में प्रॉपर्टीज
कुल - 38 हजार प्रॉपर्टी
व्यावसायिक - 8 हजार
आवासीय - 23 हजार
खाली प्लॉट - 7 हजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed