फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   दुकानों को बचाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

दुकानों को बचाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Wed, 20 Mar 2019 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
दुकानों को बचाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कनीना। कस्बे में बनने वाले एसडीएम कार्यालय को लेकर मंगलवार को नेताजी स्मृति क्लब में बैठक हुई। बैठक के बाद दुकानदारों ने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन एसडीएम अभिषेक मीणा को सौंपा। ज्ञापन पत्र में उनकी दुकानों को बचाने की गुहार लगाई ।

एसडीएम कार्यालय भवन बनने से पूर्व समिति के कार्यकारी अधिकारी की ओर से दुकानदारों को तीन माह में दुकानें खाली करने का नोटिस जारी किया है। इससे दुकानदारों की चिंता बढ़ गई है। दुुकानदारों ने कहा कि 54 कनाल 6 मरला भूमि पर उपमंडल अधिकारी कार्यालय बनाया जाना प्रस्तावित है। जिसके निर्माण के लिए 154 दुकानें टूटने का खतरा है। ब्लाक समिति के कार्यकारी अधिकारी देशबंधु की ओर से जारी किए गए नोटिस में दुकानदारों को इस अवधि के दौरान दुकान खाली करने को कहा है। इस मामले में डिप्टी स्पीकर एवं क्षेत्र की विधायक संतोष यादव दुकानें न टूटने देने का भरोसा दे चुकी हैं। इसके बाद भी दुकानदारों में भय बना हुआ है। इस मौके पर दुकानदार नरेंद्र ठेकेदार, पृथ्वी सिंह, नारायण, रूपचंद शर्मा, महेश, सतीश कुमार, रविंद्र, दीपचंद यादव, रोशन लाल सहित अनेक दुकानदार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed