{"_id":"5c8feb56bdec2213f932ed98","slug":"161552935766-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव करना सभी की जिम्मेदारी-एडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव करना सभी की जिम्मेदारी-एडीसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। डीसी व जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से लोकसभा चुनाव के लिए विभिन्न टीमों का गठन कर दिया गया है। जिले में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव की जिम्मेदारी सभी अधिकारियों की है। इसलिए इस कार्य को पूरी अहमियत देकर करें। ये निर्देश एडीसी विक्रम सिंह ने सोमवार को लघु सचिवालय में चुनाव से संबंधित अधिकारियों की बैठक में दिए। इस दौरान सभी अधिकारियों की ड्यूटी की जानकारी दी गई व संबंधित कार्य के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। एडीसी ने कहा कि सभी अधिकारी अपनी ड्यूटी को अच्छी तरह से समझ लें। अगर किसी को कोई संशय है तो अभी उसे दूर कर लें। जिले में जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से टीमों का गठन करके ड्यूटी आदेश जारी हो चुके हैं। वीडियो सर्विलांस टीम चुनाव से संबंधित हर प्रकार की वीडियो तैयार करेंगी। इसमें वाहन, फर्नीचर, बैनर व कटआउट जैसी हर प्रकार के खर्चे की भी वीडियो बनाई जाएगी। इस टीम में हर विधानसभा क्षेत्र में तीन अधिकारियों की ड्यूटी रहेगी व दो को रिजर्व रखा गया है। इसके बाद वीडियो वीविंग टीम इन सभी सीडी को देखकर उसकी जांच करेगी। एडीसी ने बताया कि चुनावों के लिए फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम का गठन किया गया है। इसमें प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पांच अधिकारियों को एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट बनाया गया है। पांच अधिकारियों को अलग से रिजर्व है। इसी प्रकार स्टेटिक सर्विलांस टीम का गठन किया गया है। टीम चुनाव आयोग के निर्देशानुसार काम करेगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तीन अधिकारियों को लगाया गया है। दो अधिकारियों को रिजर्व में रखा गया है। लोकसभा चुनावों में अकाउंटिंग टीम में जिले में चार नोडल अधिकारी लगाए गए हैं। यह टीम चुनावों में विभिन्न टीमों द्वारा उपलब्ध कराए गए सबूत से चुनाव के खर्च का हिसाब रखेगी। मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी जिले में चुनाव के दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,केबल नेटवर्क, इंटनरेट व मोबाइल नेटवर्क आदि पर पर नजर रखेगी। जिले में सीईओ जिला परिषद महावीर प्रसाद की देखरेख में चारों एआरओ के साथ एसिस्टेंट एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर लगाए गए हैं। इसके अलावा 18 नोडल अधिकारी लगाए गए हैं जो अपने स्टाफ सहित चुनावों में संबंधित कार्य को देखेंगे। बैठक में सीईओ जिला परिषद महावीर प्रसाद व एसडीएम जगदीश शर्मा के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।