फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   अटेली मार्केट कमेटी के तत्कालीन सचिव आदित्य यादव को निलंबित करने का आदेश

अटेली मार्केट कमेटी के तत्कालीन सचिव आदित्य यादव को निलंबित करने का आदेश

Thu, 29 Nov 2018 12:28 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
अटेली मार्केट कमेटी के तत्कालीन सचिव आदित्य यादव को निलंबित करने का आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में 20 सितंबर को नारनौल में हुई जनपरिवेदना बैठक मामले में अब दूसरे अधिकारी पर भी गाज गिर गई है। अटेली मार्केट कमेटी के तत्कालीन सचिव आदित्य यादव को मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी के परियोजना निदेशक ने निलंबित करने का आदेश दिया है। सचिव पर ड्यूटी में लापरवाही और काम में अनियमितता बरतने का आरोप है।
बता दें कि जनपरिवेदना की बैठक में कनीना के एसडीएम के अनुपस्थित होने पर सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया था। मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी कार्यक्रम के परियोजना निदेशक डॉ. राकेश गुप्ता ने कोसली मार्केट कमेटी के सचिव आदित्य यादव को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। गुप्ता मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के उपायुक्तों व संबंधित अधिकारियों के साथ विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। महेंद्रगढ़ जिले की ओर से वीडियो कांफ्रेंसिंग में अतिरिक्त उपायुक्त महावीर प्रसाद रिपोर्ट दे रहे थे। इसी दौरान डॉ. राकेश गुप्ता ने कोसली मार्केट कमेटी के सचिव आदित्य यादव जो पहले अटेली मार्केट कमेटी में सचिव थे। उन्हें निलंबित करने का आदेेश दिया। सचिव आदित्य यादव पर गैर हाजिर रहने व काम में लापरवाही बरतने के आरोप हैं। इस मामले की जांच एडीसी महाबीर प्रसाद कर रहे हैैं। उन्होंने कहा कि सचिव को निलंबित का आदेश परियोजना निदेशक डॉ. राकेश गुप्ता ने दिया है।
विज्ञापन

क्या है मामला
20 सितंबर को नारनौल में जनपरिवेदना की बैठक उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री विपुल गोयल ने ली थी। इसमें अटेली मार्केट कमेटी के सचिव आदित्य यादव व चेयरमैन कर्मवीर यादव ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए थे। अटेली मार्केट कमेटी के चेमरमैन व जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य कर्मवीर यादव ने सचिव आदित्य यादव पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने और 15 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया था। दूसरी ओर सचिव आदित्य यादव ने भी चेयरमैन पर पैसे में फर्जीवाड़ा करने के आरोप लगाए थे। दोनों मंत्री के सामने एक दूसरे से उलझ गए थे। इस पर मंत्री ने मामले की जांच एडीसी को सौंपी गई थी। इसमें एडीसी के अलावा बीजेपी नेता अजीत कलवाड़ी व सीताराम समेत अन्य शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम कनीना पर भी हुई थी कार्रवाई
बता दें कि जनपरिवेदना बैठक में मंत्री विपुल गोयल ने कनीना के तत्कालीन एसडीएम संदीप कुमार के उपस्थित न होने पर भड़क गए थे। मंत्री ने कहा था कि मंत्री के बेटे हैं तो घर बैठे। सरकार ने एसडीएम को निलंबित कर दिया था। बाद में हाईकोर्ट ने निलंबन पर रोक लगा दी थी। एसडीएम ने जिला कोर्ट में मंत्री के खिलाफ मानहानि की याचिका दायर किया हुआ है।


इस पर भी हुई चर्चा
राकेश गुप्ता ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में बेहतर कार्य करने पर जिले को 13वें नंबर पर आने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की सराहना की तथा इसमें और सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने आवारा पशुओं के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए कि पशुओं को गोशाला तथा नंदीशालाओं में भेजें। सड़कों को गड्डा मुक्त करने की दिशा में भी उन्होंने समीक्षा की। गुप्ता ने सरल व अंत्योदय प्रोजेक्ट, हरपथ, पॉक्सो एक्ट, सीएम विंडो व सक्षम के बारे में जिले में हो रहे काम की समीक्षा की। इस अवसर पर एसडीएम कनीना अभिषेक मीणा, एसडीएम जगदीश शर्मा, नगराधीश वकील अहमद के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed