फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   अंत्योदय प्रोजेक्ट के तहत 37 विभाग की 400 सेवाएं अब ऑनलाइन

अंत्योदय प्रोजेक्ट के तहत 37 विभाग की 400 सेवाएं अब ऑनलाइन

Wed, 28 Nov 2018 12:34 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
अंत्योदय प्रोजेक्ट के तहत 37 विभाग की 400 सेवाएं अब ऑनलाइन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। जिले में अंत्योदय प्रोजेक्ट के तहत 37 विभाग की 400 सेवाएं अब ऑनलाइन हो गई हैं। मुख्यमंत्री ने साल 2017 में अंत्योदय सरल नामक प्रोजेक्ट की नींव रखी थी।
सीएमजीजीए हिमांशु गुप्ता ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में सभी योजनाओं को ऑनलाइन किया जा रहा है। लोग 37 विभाग की 400 से अधिक सुविधाएं घर बैठे ऑनलाइन ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिले में नारनौल में लघु सचिवालय, महेंद्रगढ़ में एसडीएम कार्यालय व कनीना में एसडीएम कार्यालय के अंत्योदय सरल केंद्र में चल रहे हैं। सुविधा का लाभ घर बैठे सरल हरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन पर जाकर भी ले सकते हैं। इस संबंध में सरकार ने हेल्पलाइन 18002000023 सेवा भी शुरू की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अन्य योजनाओं को भी ऑनलाइन करने का काम तेजी से चल रहा है। इसकी खास बात है यह है कि अप्लाई करने के बाद एप्लीकेशन आईडी से ट्रैक भी कर सकता है। उन्होंने बताया कि काम जल्दी व सिस्टम से हो इसके लिए टोकन सिस्टम लागू किया गया है। सीएमजीजीए ने बताया कि जिला स्तर पर सेवाओं का लाभ उठाने के लिए एक सरल केंद्र का निर्माण किया गया है। इसके साथ-साथ उपमंडल स्तर एवं तहसील स्तर पर भी अंत्योदय सरल केंद्र स्थापित किए गए हैं। सरल केंद्र के माध्यम से नागरिक वाहन रजिस्ट्रेशन, लाईसेंस, जाति प्रमाण पत्र सहित राजस्व विभाग संबंधी कार्यों को सुविधा ले रहे हैं। अंत्योदय भवन में पेंशन, आपकी बेटी हमारी बेटी जैसी विभिन्न योजनाओं संबंधित सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि दो राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कारों से सम्मानित करके अंत्योदय सरल प्रोजेक्ट को बढ़ावा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed