{"_id":"5bfd954abdec2241805770d6","slug":"161543345482-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की जर्जर सड़कों का टेंडर खुलवाने के लिए चेयरपर्सन ने सीएम विंडो में दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की जर्जर सड़कों का टेंडर खुलवाने के लिए चेयरपर्सन ने सीएम विंडो में दी शिकायत
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। नगर पालिका की चेयरपर्सन रीना बंटी ने टूटी हुई सड़कों का हवाला देते हुए 20 सड़कों के विकास कार्यों के टेंडर खोलने के लिए लेटर लिखा है, जिसमें नगर पालिका के पास 30 करोड़ रुपये की ग्रांट उपलब्ध होने के बाद भी टेंडर नहीं खोले जाने के बारे लिखा है। उन्होंने सीएम विंडो पर शिकायत देकर टेंडर खोलने की मांग की है।
चेयरपर्सन ने डीसी डॉ. गरिमा मित्तल को मंगलवार को एक लेटर लिखा। चेयरपर्सन ने लिखा कि 24 अप्रैल 2018 को 20 सड़कों के निर्माण के लिए ऑनलाइन टेंडर मांगे गए थे। जिनको 2 मई 2018 को खोला जाना था। कनिष्ठ अभियंता कृष्ण सैनी ने राजनीति से प्रेरित होकर आज तक इन टेंडर को नहीं खोला। इसके लिए नगर पालिका सचिव, पालिका अभियंता, कनिष्ठ अभियंता को काफी बार पत्र भी लिखे जा चुके हैं। इनकी प्रति उच्च अधिकारियों को भी प्रेषित की जा चुकी है। शहर के प्रमुख सड़कें तथा अधिकांश गलियां टूटी हुई हैं। इसके बावजूद टेंडर नहीं खोले जा रहे। नगर पालिका के पास कोष में करीब 30 करोड़ रुपये हैं।
उन्होंने अपने लेटर में लिखा कि पालिका अभियंता का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे चमनलाल बार बार पत्र लिखने के बावजूद एक बार भी पालिका में नहीं आए हैं। न ही उन्होंने टेंडर को लेकर किसी तरह की कार्रवाई की। पालिका में लंबित नक्शों को भी अभी तक ऑनलाइन नहीं किया गया। मैनपावर सप्लाई का टेंडर 31 दिसंबर को समाप्त हो जाएगा। पालिका में तैनात 15 कर्मचारी हुड्डा पार्क, आठ ड्राइवर, दो कंप्यूटर आपरेटर, आठ क्लर्क और 24 फायर ब्रिगेड कर्मचारियों का टेंडर समय पर नहीं छोड़ा गया तो सभी सेवाएं बाधित होने की आशंका है। जिसके लिए अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
वर्जन
पालिका के कोष में 30 करोड़ होने के बावजूद लोग टूटी सड़कों पर चलकर चोटिल हो रहे हैं। विकास कार्य कराने के लिए भी सीएम विंडो पर गुहार लगानी पड़ रही है। अधिकारी जान बूझकर विकास कार्य नहीं होना देना चाहते। कर्मचारियों को पिछले कई महीने से वेतन नहीं दिया जा रहा। हम सभी अधिकारियों को लेटर लिख चुके हैं।
- रीना बंटी, चेयरपर्सन, नपा महेंद्रगढ़।
वर्जन
टेंडर अब पोर्टल के जरिए डोंगल से खुलते हैं। जिस अधिकारी के पास डोंगल था वह लेकर चला गया। अब मैं कैसे टेंडर खोल सकता हूं। चेयरपर्सन की ओर से लिस्ट भी नहीं दी जा रही। पहले 20 कामों की लिस्ट थी बाद में विरोधियों के पांच काम काट दिए। मेरे पास नारनौल का भी चार्ज है। यहां ज्यादा काम होने के कारण महेंद्रगढ़ नहीं जा पाता।
- चमनलाल, पालिका अभियंता, नपा, महेंद्रगढ़