{"_id":"5b3677e94f1c1b95598b6c53","slug":"161530296297-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृष्णा कॉलोनी की महिलाओं ने निगम के सिटी कार्यालय पर ताला लगाया ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृष्णा कॉलोनी की महिलाओं ने निगम के सिटी कार्यालय पर ताला लगाया ताला
Updated Fri, 29 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिन से बिजली आपूर्ति बाधित, महिलाओं ने निगम कार्यालय पर लगाया ताला
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। चार दिन से बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुचारू नहीं होने से कृष्णा कॉलोनी की महिलाओं ने शुक्रवार की सुबह निगम के सिटी कार्यालय पर ताला लगा दिया। हालांकि आधे घंटे बाद निगम के सिटी एजीम व फीडर मैनजर ने शाम तक ही कॉलोनी की लाइट बहाल करने का आश्वासन देकर ताला खुलवा दिया। महिलाओं ने जाते समय निगम अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कल दोबारा से आकर कार्यालय पर ताला लगा देंगी।
गोशाला रोड स्थित कृष्णा कॉलोनी की गली नंबर 1 से तीन तक चार दिनों से बिजली गुल है। कॉलोनी में निवासी पार्षद मनीष सैनी, रामनिवास, सुशीला देवी, मंजू चौपडा, स्नेह कुमारी समेत अनेक लोगों ने बताया कि इस संबंध में निगम के अधिकारियों को कई बार लिखित व मौखिक जानकारी दी गई। बावजूद इसके अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। आज उन्हें मजबूरी में एकत्र होकर निगम कार्यालय आना पड़ा। जब यहां आकर निगम कर्मचारियों से बातचीत की गई तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके चलते उन्होंने मजबूरी में निगम कार्यालय को ताला लगाया। इस दौरान ताला लगाने वाले कॉलोनी के निवासियों ने कहा कि बीते चार दिनों से उनके यहां बिजली नहीं आ रही। इस संबंध में जब अधिकारियों से फोन पर बातचीत की जाती है तो उनके फोन बंद रहते हैं। एक पखवाडे़ से यह हाल है कि पांच मिनट लाइट आती है और चार पांच घंटे जाती है। इससे सबकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है। पानी सप्लाई के समय लाइट नहीं आने से पेयजल किल्लत बनी हुई है। कार्यालय पर महिलाओं द्वारा ताला लगाने की सूचना पर करीब आधे घंटे बाद निगम के सिटी एजीएम व फीडर मैनेजर बिरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। इस पर कार्यालय पर ताला लगाने वाली महिलाओं ने निगम के अधिकारियों से मामले की जानकारी दी। प्रदर्शन कर रही महिलाओं की शिकायत सुनने के बाद निगम के एजीएम ने आश्वासन दिया कि उनकी कॉलोनी बिजली आपूर्ति की समस्या को आज शाम तक ही दूर कर दिया जाएगा। उनकी सप्लाई पहले सिटी वन फीडर से थी। एक माह से पहले लोड अधिक होने के कारण उनकी सप्लाई को फीडर तीन से जोड़ा गया था। लेकिन अब उसे दोबारा सिटी वन फीडर से जोड़ दिया जाएगा। इसके बाद प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने ताला तो खोल दिया।