फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   बारिश से किसानों के अरमान बहे पानी में

बारिश से किसानों के अरमान बहे पानी में

Thu, 12 Apr 2018 11:32 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
बारिश से किसानों के अरमान बहे पानी में
15 एमएम बारिश से किसानों के अरमानों पर फिरा पानी, मंडियों में गेहूं और सरसों भीगे
विज्ञापन

नारनौल/महेंद्रगढ़। जिले में बुधवार शाम से वीरवार सुबह तक हुई करीब 15 एमएम बारिश ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया। वहीं बारिश के कारण रात भर लोगों को अंधेरे में गुजारना में पड़ा। बारिश से नारनौल की मंडी में आई सरसों और महेंद्रगढ़ मंडी में खुले में रखे गेहूं के बैग भीग गए। बारिश से किसानों के साथ-साथ हैफेड को भी नुकसान हुआ है। बारिश के कारण गेहूं की फसल में करीब 15 से 20 प्रतिशत नुकसान बताया जा रहा है। बुधवार को रात से ही जिला में बारिश शुरू होने लगी थी। तेज गर्जना के साथ रात को कई बार बूंदाबांदी तो कभी तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आसमान खुला रह सकता है किंतु शनिवार को फिर से बूंदाबादी होने की संभावना है। बारिश की वजह से रात को पूरे शहर में ब्लैक आउट रहा। रात को 8:54 से 9:54 व 10:00 बजे से 10:45 तक पूरे शहर में पावर कट रहा। वहीं रात को दो बजे आई बारिश के बाद रात को दो बजे से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जो सुबह नौ बजे ही सही हो पाई। इसके अलावा दिन में भी अनेक बार फाल्ट आये।

नारनौल मंडी में तीन हजार क्विंटल सरसों भीगी
बारिश के कारण नारनौल की नई अनाज मंडी में करीब तीन हजार क्विंटल सरसों भीग गई। इसमें किसानों व हैफेड की दोनों ही सरसों शामिल हैं। अब सरसों को सुखाया जा रहा था। वहीं खेतों में काटे गए गेहूं भी बारिश की वजह से भीग गए हैं।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में भीग गए 1835 बैग गेहूं
अल सुबह हुई बारिश से महेंद्रगढ़ की मंडी में खरीद एजेंसी का 1835 बैग गेहूं के भीग गए। बारिश से खेत में कटाई का काम भी रुक गया है। इसके साथ ही मंडियों में गेहूं की आवक भी कम हो गई है। किसानों ने बताया कि बेमौसम हो रही बारिश से उनका काफी नुकसान हो रहा है। पहले ही खरीद देरी से शुरू हुई और अब बारिश ने खेल बिगाड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उठान नहीं होने से गेहूं की बोरियां भीगी
मंगलवार को 3347 बैग गेहूं की खरीद हुई थी। इनमें से 1412 बैगों का उठान हो चुका था। 1835 बैग का उठान बचा था किंतु रात को बारिश आने से बोरियां भीग गई। संजीव कुमार ने बताया कि उन्होंने बताया कि गेहूं को ऊपर से ढका हुआ था। नीचे से पानी चले जाने के कारण हलके से गीले हुए हैं। जिनको ढेरी बनाकर सूखाया जा रहा है। बारिश के कारण गेहूं में नमी की मात्रा 20 प्रतिशत के करीब पहुंच गई है। सरकारी नियमानुसार गेहूं की नमी की मात्रा 14 प्रतिशत होनी चाहिए। अगर गेहूं में नमी की मात्रा 14 प्रतिशत से ऊपर हुई तो खरीद नहीं होगी।


बारिश के कारण 8 घंटे लाइट रही गुल
बारिश और तेज हवा के कारण महेंद्रगढ़ शहर में जगह-जगह लाइनों में फाल्ट आ गए। जिसकी वजह से आठ घंटे तक शहर की बिजली गुल रही। इससे पानी की सप्लाई भी प्रभावित हुई। लाइट नहीं होने से कई मोहल्लों में पेयजल सप्लाई नहीं हुई। रात 3.05 बजे आंधी और बारिश के चलते पेड़ों की शाखाएं टूटकर विद्युत लाइन पर गिरने से फाल्ट हो गए। इसके अलावा तीन चार स्थानों पर केबल भी टूट गई। एसडीओ जगदीश प्रसाद ने बताया कि सीटी घ 1 सुबह 8.30 बजे शुरू कर दिया था जबकि सीटी 11 बजे शुरू कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed