फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   दोस्त के लगने में आए दो युवकों की हुई मौत

दोस्त के लगने में आए दो युवकों की हुई मौत

Sun, 18 Feb 2018 12:24 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
दोस्त के लगने में आए दो युवकों की हुई मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़।
दोस्त के लगन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सिसोठ आए बवानिया निवासी दो दोस्तों की कम्यूनिटी पोंड में डूबने के कारण मौत हो गई। दोनों ही युवक अपने मां-बाप के इकलौते बेटे थे तथा एक की तो 10 फरवरी को ही शादी हुई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा लगभग 2:30 बजे दोनों के शव कम्यूनिटी पोंड से बाहर निकलवाए। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिए।
मृतक ललित के चाचा अनूप ने बताया कि गांव सिसोठ में प्रवीण की 18 फरवरी को शादी होनी है। शुक्रवार को उसका लगन आया था। ललित व अशोक प्रवीन के लगन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शुक्रवार को सिसोठ आए थे। रात को देर हो जाने के कारण दोनों यहीं रुक गए। सुबह दोनों घूमने के लिए जलघर की तरफ चले गए। अनूप ने बताया संभावना है कि जब दोनों कम्यूनिटी पोंड के पास थे तो अशोक का पैर फिसल गया और वह डूबने लगा। अशोक को तैरना नहीं आता था, इसीलिए ललित उसे बचाने के लिए कम्यूनिटी पोंड में उतर गया। अशोक को बचाने के प्रयास में ललित भी डूब गया।
विज्ञापन


लावारिस बाइक देखी तो चला पता
लगभग साढ़े 11 बजे जल घर पर ड्यूटी देने आए कर्मचारी ने बाइक को लावारिस खड़ा देखा। उसने जेई के पास फोन किया। जेई ने पुलिस को मौके पर बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कम्यूनिटी पोंड ने दोनों की तैरती हुई चप्पल देखी। तब पुलिस को संदेह हुआ कि इसमें दो युवक गिरे हुए हैं। उसके बाद उनको लगभग 2.30 बजे गांव के ही तैैराक ने दस मिनट में बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक चार की हो चुकी है मौत
गांव सिसोठ जलघर के कम्यूनिटी पोंड में डूबकर अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी। इससे पहले भी इसी गांव के दो युवकों की मौत हो गई थी। गांव के सरपंच ने बताया कि वो इस जल घर के चहारदीवारी करवाने के लिए कई बार अधिकारियों के पास शिकायत दे चुके हैं। किंतु अभी तक चहारदीवारी नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि तालाब में चार मौत होने के बाद तो अधिकारियों को जाग जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से मांग की है कि या तो तालाब को बंद किया या जाए या फिर चहारदीवारी की जाए।


हमारे पास जल घर की चहारदीवारी के लिए कोई भी नहीं आया। अगर इस प्रकार की घटना हो रही है तो ग्रामीणों को बताना चाहिए था। अब जल्द ही इसके चहारदीवारी करवाई जाएगी। ग्रामीणों को कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी।
- राकेश कुमार, एसई, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed