{"_id":"5a847abe4f1c1b0a7b8b7108","slug":"161518631614-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक पुलिस ने किया हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक पुलिस ने किया हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित
Updated Wed, 14 Feb 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल।
अमर उजाला द्वारा चलाए जा रहे हेलमेट अपनाएं जान बचाएं अभियान के तहत बुधवार को ट्रैफिक पुलिस ने दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की हिदायत दी।
इस दौरान ट्रैफिक पुलिस एसआई सांवत राम ने दुपहिया वाहन चालकों को हिदायत देते हुए कहा कि हेलमेट न केवल पुलिस द्वारा किए जाने वाले चालान से बचाएगा बल्कि उसके जीवन की भी रक्षा करेगा। अर्थात दुर्घटना होने पर हेलमेट जीवनदायक का कार्य करेगा। सांवत राम ने बताया कि अकसर दुपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के ही अपने वाहन को सरपट दौड़ाते हैं, जोकि यातायात नियमों का उल्लंघन है। ऐसा करके वो अपनी जान को भी जोखिम में डालता है, क्योंकि दुपहिया वाहन पर दुर्घटना होने पर व्यक्ति के सिर पर चोट लगने की संभावना सबसे अधिक रहती है। देखा गया है कि ज्यादातर सड़क दुर्घटनाओं से व्यक्ति की मौत सिर पर गंभीर चोट लगने से होती है। इसलिए हमें दुपहिया वाहन चलाने से पूर्व हेलमेट जरूर लगाना चाहिए। ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी ने वाहन चालकों को हेलमेट लगाने के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि देश व प्रदेश में 70 प्रतिशत लोगों की मौत दुपहिया वाहन से होती है। इनमें अधिकतम दुपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के होते हैं।
समय-समय किया जाता है लोगों को जागरूक
ट्रैफिक पुलिस एसआई सांवत राम ने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा समय-समय पर जागरूकता शिविर लगाकर दुपहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में बताया जाता है। इसके अलावा विभिन्न संस्थाओं द्वारा दुपहिया वाहन चालकों को निशुल्क हेलमेट भी वितरित किए जाते हैं।